√• सरकार की चेतावनी- कोरोना का पीक आना अभी बाकी, दोबारा उभर सकती है महामारी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• सरकार की चेतावनी- कोरोना का पीक आना अभी बाकी, दोबारा उभर सकती है महामारी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक आना अभी बाकी है । बहुत जल्द कोरोना भारत में रौद्र रूप ले सकता है । ऐसी परिस्थितियों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही कई सख्त फैसले लेने की जरूरत है, ताकि लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके ।

डॉ. पॉल ने कहा कि ये आरोप गलत है कि सरकार को कोरोना की दूसरी लहर की जानकारी नहीं थी । हम लगातार लोगों को चेतावनी दे रहे थे कि कोरोना की दूसरी लहर आएगी । देश में अभी सीरो पॉजिटिविटी 20 फीसदी है, और 80 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण का शिकार हो सकती है ।

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस मव डॉ. वीके पॉल ने कहा, पीएम मोदी ने 17 मार्च को अपने संबोधन में कहा था कि देश में कोरोना की दूसरी लहर आ गई है हालांकि किसी को इससे घबराने की जरूरत नहीं है । बल्कि अब हमें उससे संघर्ष करना है और अपने आप को सुरक्षित रखना है ।

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान जब डॉ. वीके पॉल से पूछा गया कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक कब आएगा तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मॉडलिंग सिस्टम नहीं है जिससे ये पता लगाया जा सके कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक कब आएगा । कोरोना के अबूझ व्यवहार की वजह से ये बता पाना काफी मुश्किल है ।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#कोरोना#दूसरी पीक


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई