√• पत्रकार तरुण तेजपाल को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी गोवा सरकार /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• पत्रकार तरुण तेजपाल को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी गोवा सरकार /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पत्रकार तेजपाल को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी गोवा सरकार । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 21 मई शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार दुष्कर्म मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को बरी करने की अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करेगी। गौरतलब है कि गोवा के मापुसा की एक सत्र अदालत ने गोवा के होटल की लिफ्ट में साथी महिला के यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को तेजपाल को बरी कर दिया था। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इसी बारे में सरकार के अगले कदम की जानकारी दे रहे थे। मुख्यमंत्री सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि हम गोवा में महिलाओं के साथ किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार जिला अदालत के तेजपाल को बरी किए जाने के फैसले को जल्द ही हाईकोर्ट में चुनौती देगी।
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #पत्रकार
तरुण तेजपाल

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..