√• चीन के बेलगाम रॉकेट का मलबा हिंद महासागर के पास गिरा, खतरा टला/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• चीन के बेलगाम रॉकेट का मलबा हिंद महासागर के पास गिरा, खतरा टला/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】चीन के अनियंत्रित रॉकेट का मलबा आखिरकार 9 मई रविवार को धरती पर गिर गया था । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के 18 टन का लॉन्ग मार्च 5बी नाम का ये रॉकेट हिंद महासागर में गिरा था । हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है क‍ि रॉकेट के गिरने के बाद कितना नुकसान हुआ है ।

चीनी मीडिया ने बताया कि लांग मार्च 5बी रॉकेट के कुछ हिस्सों ने बीजिंग समय के अनुसार सुबह 10:24 बजे वायुमंडल में प्रवेश किया था और एक स्थान पर गिरा था । रॉकेट के जो हिस्‍से गिरे हैं, वह 72.47 डिग्री पूर्वी और अक्षांश 2.65 डिग्री उत्तर में स्थित था । निर्देशांक ने भारत और श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम में समुद्र में प्रभाव के बिंदु को रखा गया था । इसके साथ ही कहा गया था कि अधिकांश मलबा वायुमंडल में जल जाएगा ।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक मालदीव के पास समुद्र में मलबा गिरते देख गया था।

बता दें कि जब से इस बात की जानकारी मिली थी कि चीन की ओर से अंतरिक्ष में भेजा गया एक बड़ा रॉकेट अनियंत्रित होकर खो गया है, तब से अंतरिक्ष विज्ञानी इस बात को लेकर चिंतित थे कि रॉकेट कहां पर जाकर गिरेगा ?【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #चाईनीज राकेट

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई