√• किस्सा उड़ते प्लेन में शादी का, बारातियों के साथ विमानन कंपनी अब सरकार के निशाने पर/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• किस्सा उड़ते प्लेन में शादी का, बारातियों के साथ विमानन कंपनी अब सरकार के निशाने पर/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】वैसे तो कहते हैं प्यार के लिए न कोई वक्त तय है और न स्थान । फिर प्रेम का बेहद जरूरी पड़ाव विवाह इससे कैसे अधूता रहता। हालिया दिनों में ऐसा ही एक वाकया तमिलनाडू के मदुरै का सामने आया है । यहां कोरोना महामारी के संक्रमण को थामने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच यह शादी चर्चा में है ।
लॉकडाउन में जमीन पर सात फेरों की दिक्कत थी तो मदुरै में एक जोड़े ने बीच हवा में विवाह रचा लिया था । मदुरै के राकेश और दीक्षा उड़ते हवाई जहाज में शादी कर सोशल मीडिया में चर्चा में आ तो गए मगर...।
इस कपल ने इसलिए शादी प्लेन में की ताकि इसे यादगार बना सकें । तमिलनाडु में 24 मई से 31 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी । ऐसे में राज्य में किसी तरह के आयोजन की इजाजत नहीं दी गई । लिहाजा राकेश और दीक्षा ने 23 मई को उड़ते प्लेन में ही शादी कर ली थी ।
स्पाइसजेट के चार्टर प्लेन में हुई इस शादी में कुल 130 मेहमान शामिल हुए थे । कपल के मुताबिक, जैसे ही राज्य में एक दिन की छूट की घोषणा हुई तो उन्होंने शादी को यादगार बनाने का मन बनाया था । हालांकि कपल का कहना है कि सभी यात्रियों के RT-PCR टेस्ट कराए गए थे । इनकी रिपोर्टिव निगेटिव आने के बाद ही शामिल किया गया था । मदुरै से बेंगलुरु तक के लिए एक पूरी चार्टर्ड फ्लाइट ही बुक कर ली गई थी । शादी का पूरा समारोह फ्लाइट में ही हुआ था । पूरी फ्लाइट जोड़े के रिश्तेदार और मेहमानों से भरी हुई थी । वायरल वीडियो में अधिकतर लोगों ने फेस मास्क नहीं लगाया था ।
इस घटना का वीडियो लोगों के सामने आया था, जिनमें दूल्हा द्वारा दूल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिख रहा है और जोड़ा फोटो खिंचा रहा है । तस्वीरों में पीछे फ्लाइट में मेहमान दिखाई दे रहे हैं । अधिकतर लोगों ने फेस मास्क नहीं लगाया था और कोरोना गाइडलाइंस का कोई पालन नहीं हुआ था । वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन, फूलों और गहनों से लदी हुई है और दूल्हे ने भी विवाह का पारंपरिक लिबास पहन रखा है ।
अब इस कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन की कीमत एयरलाइन और बारातियों को अब महंगी पड़ गई है । अब मामला डीजीसीए (DGCA) यानी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन तक पहुंच गया है । डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन के चालक दल को ऑफ रोस्टर (ड्यूटी से हटा दिया गया) कर दिया गया है । साथ ही एयरलाइन को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं । एयर लाइन को निर्देश दिया गया है कि कोविड नियमों का पालन न करने पर लिया जाएगा एक्शन ।
वीडियो वायरल होने के बाद DGCA ने बताया है कि उसने इस मामले में जांच शुरू कर दी है । साथ ही एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी से इसे लेकर रिपोर्ट मांगी गई है । इसके अलावा तत्काल प्रभाव से स्पाइस जेट की उस फ्लाइट पर मौजूद क्रू फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है ।【Photo Coutresy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #उडते प्लेन में शादी

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..