√•तूफान तौकते पर पीएम मोदी की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा,महाराष्ट्र, गुजरात में एलर्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•तूफान तौकते पर पीएम मोदी की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा,महाराष्ट्र, गुजरात में एलर्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई






【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान टाउते से खतरे की आशंका को देखते हुए 15 मई शनिवार को समीक्षा बैठक की थी । प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए तमाम कदम उठाने को कहा है । साथ ही बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी जरूरी सेवा को सुनिश्चित करने को कहा है । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ में तब्दील हो गया है और इसके 18 मई के आसपास पोरबंदर तथा नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है । ‘तौकते’ 16 से 18 मई के बीच अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में रहेगा ।

आईएमडी द्वारा जारी बूलेटिन में कहा गया हैं कि, ‘‘इसके (तौकते) अगले छह घंटे के दौरान ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ में परिवर्तित होने की काफी संभावना है और फिर अगले 12 घंटे में इसके ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना है । इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ने और लगभग 18 मई को अपराह्न/शाम के समय पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है ।’’ केंद्र और तटीय राज्यों की सरकारें चक्रवात से निपटने की तैयारी कर रही हैं ।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के उद्देश्य से अपनी टीमों की संख्या 53 से बढ़ाकर 100 कर दी है । केंद्रीय जल आयोग ने भी चक्रवात को लेकर केरल के मध्य एवं उत्तरी हिस्सों,पास के दक्षिण तटीय एवं कर्नाटक के दक्षिण तटवर्ती क्षेत्रों के लिए मध्यम से उच्च स्तर के जोखिम का अलर्ट जारी किया है । गोवा में सरकार ने चक्रवात के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए हैं । आईएमडी के अनुसार चक्रवात के चलते कोंकण और गोवा में 15 और 16 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है । गोवा अग्निशमन एवं गोवा अग्निशमन एवं आपात सेवा ने कहा कि इसने स्थिति से निपटने के लिए अपने कर्मियों को तैयार रखा है । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के तटीय जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति से निपटने के लिए उपकरणों से लैस रहने के निर्देश दिए हैं ।
दौरान चक्रवाती तूफान के अलर्ट के बाद गुजरात आने जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द ।
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान तौकते के 17 से 18 मई को गुजरात में तबाही मचाने की संभावना जताई है । पश्चिमी तट की ओर से इसके आने की संभावना है । साथ ही चक्रवात के चलते सौराष्ट्र और कच्छ के समुद्र तट पर अलर्ट जारी कर दिया गया हैं ।
इस साइक्लोन अलर्ट के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से सुरक्षा के लिहाज से 3 ट्रेनों की सेवाओं को 17, 18 और 21 मई के लिए रद्द करने का फैसला किया है । तीनों ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी । यह तीनों ट्रेनें भुज-बरेली और ओखा-देहरादून के बीच संचालित होती हैं । वहीं बरेली-भुज, देहरादून-ओखा और मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल ट्रेनें भी 16 और 17 मई को रद्द कर दी गई है ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गुजरात के तटीय क्षेत्र में साइक्लोन की चेतावनी दी गई है ।
इस कारण से इन सभी ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द किया जा रहा है: रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी सं. 04322, भुज-बरेली स्पेशल दिनांक 17.05.2021 को रद्द ।
2. गाडी सं. 04312, भुज-बरेली स्पेशल दिनांक 18.05.2021 को रद्द ।
3. गाडी सं. 09565, ओखा-देहरादून स्पेशल दिनांक 21.05.2021 को रद्द ।
4. गाडी सं. 04321, बरेली-भुज स्पेशल दिनांक 16.05.2021 एवं 17.05.2021 को रद्द ।
5. गाडी सं. 09566, देहरादून-ओखा स्पेशल दिनांक 16.05.2021 को रद्द ।
6. गाड़ी सं. 09270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल दिनांक 16.05.2021 को रद्द ।
मौसम विभाग की माने तो गुजरात के अलावा कई राज्यों में भी इसका असर होगा । इस पर चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि 16 मई के आसपास पूर्व मध्य अरब सागर में इसकी रफ्तार तेज होने की संभावना है । सिर्फ गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा ही नहीं बल्कि, चक्रवाती तूफान, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप को भी प्रभावीत करेगा ।
दौरान महाराष्ट्र के मुंंबई मेंं बीएमसी ने मुंबई से 'तौकते' चक्रवाती तूफान गुजरने की भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से स्थानांतरित कर दिया हैं। इस संदर्भ में बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने कोविड सारवार केंद्रों से 580 मरीजों- बीकेसी से 243, दहिसर से 183 और मुलुंड से 154 - को मुंबई के राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में 15 मई शनिवार रात स्थानांतरित कर दिया हैं। आईएमडी ने यह एलान किया कि चक्रवात 16 मई रविवार को मुंंबई से गुजर सकता है इसलिए सावधानी बरतने के लिए बांद्रा-वर्ली सी लिंक  बंद करने की संभावना पर भी अपनी सोच बना रहे हैं ।
【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई