मुंंबई, महाराष्ट्र में तबाही मचा कर तौकते तूफान पहुंचा गुजरात, मुंंबई में असंख्य पैडों के गिरने के समाचार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंंबई, महाराष्ट्र में तबाही मचा कर तौकते तूफान पहुंचा गुजरात, मुंंबई में असंख्य पैडों के गिरने के समाचार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंंबई में तबाही मचा कर तौकते तूफान पहुंचा गुजरात। इस तूफान से महाराष्ट्र में 6 लोगों की जान चली गयी और 9 लोग घायल हो गए थे । जबकि असंख्य पेड गिर गए थे ।
दौरान गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने तौकते तूफान के मद्देनजर कहा कि 25,000 लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इधर मुंबई में महानगर के 24 नागरिक वार्डों में प्रत्येक में पांच अस्थायी आश्रय बनाए गए थे, ताकि जरूरत पड़ने पर नागरिकों को वहां स्थानांतरित किया जा सके। आईएमडी ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें 17 मई सोमवार को तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी क्योंकि तौकता के मुंबई तट के करीब से गुजरने की संभावना थी। मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को अलर्ट पर रखा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना की टीमों को भी तैयार रखा गया था। भारतीय वायुसेना ने 15 मई शनिवार को कहा था कि उसने 'तौकते' तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर को तैयार रखा हैं। वायुसेना ने आगे बताया था कि वायुसेना ने अगले कुछ दिन तटीय इलाकों में कोविड-19 राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है क्योंकि खराब मौसम की वजह से बाद में इन इलाकों में अभियान प्रभावित हो सकता है।
वायुसेना ने एक बयान में यह भी कहा गया था कि, वायुसेना ने तौकते तूफान के मद्देनजर प्राय भारत में 16 मालवाहक विमानों और 18 हेलीकॉप्टरों को त्वरित परिचालन के लिए तैयार अवस्था में रखा है क्योंकि तूफान की वजह से पश्चिमी तटीय इलाके में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
आगे बयान में कहा गया था कि एक आईएल-76 विमान ने बठिंडा से 127 जवानों और 11 टन सामान लेकर जामनगर पहुंच गया हैं । वायुसेना ने यह भी बताया था कि , ''सी-130 विमान 25 जवानों और 12.3 टन सामान लेकर बठिंडा से राजकोट पहुंच गया है जबकि दो सी-130 विमान 126 जवानों और 14 टन समान लेकर भुवनेश्वर से जामनगर पहुंचा था।
मौसम विभाग ने गत गुरुवार को बताया था कि चक्रवाती तूफान तौकते मजबूत हो गया है और यह गुजरात एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली की ओर बढ़ेगा। वहीं इसकी वजह से मुंबई में तेज हवाएं चल सकती है और भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान के और मजबूत होने और शनिवार रात तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया था कि संभव है कि यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़े और 18 मई को गुजरात के पोरबंदर और कच्छ नलिया के तट से पसार हो।
इस बीच उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था। यह स्पष्ट नहीं था कि यह घटना सीधे तौर पर चक्रवाती तूफान की गंभीरता से संबंधित हैं या नहीं।
आंधी-बल की हवाओं, भारी वर्षा और उच्च ज्वार की लहरों ने केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय क्षेत्रों को तबाह कर दिया था क्योंकि चक्रवात तौकता 16 मई रविवार को उत्तर की ओर गुजरात की ओर बढ़ गया था । इस तूफान से छह लोगों की मौत हो गई थी। सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा था । बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए थे और लोगों को पानी की निकासी को मजबूर होना पड़ा था। गुजरात के सूरत में पेड़ गिरने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी। गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के बाद कई पेड़ उखड़ गए थे ।
पश्चिमी तटीय क्षेत्र में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार 18 मई तक हवा की गति बढ़कर 150-160 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद थी । जो 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल थी । गुजरात में निचले तटीय इलाकों से अनुमानित 1.5 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया था । जबकि राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की 54 टीमों को तैनात किया गया था ।
महाराष्ट्र भी तूफान के लिए तैयार रहा था क्योंकि मौसम विभाग ने 17 मई सोमवार को उत्तरी कोंकण, मुंबई, ठाणे और पालघर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और रायगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद केरल के कई बांधों में जल स्तर बढ़ रहा था, जिसके बाद अधिकारियों को अलर्ट जारी करना पड़ा था।
आईएमडी ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और सोमवार को तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी क्योंकि बहुत भीषण चक्रवाती तूफान तौकता के मुंबई तट से गुजरात की ओर गुजरने वाला था। मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को अलर्ट पर रखा गया था।अधिकारियों ने रविवार रात कहा था कि भारतीय नौसेना की टीमों को भी तैयार रखा गया है।
इसके अलावा मुंबई फायर ब्रिगेड की बाढ़ बचाव इकाई की छह टीमों को शहर के छह समुद्र तटों पर तैनात की गई थी । ऐसा एक वरिष्ठ नागरिक अधिकारी ने कहा था। उन्होंने इस संदर्भ में कहा था कि महानगर के 24 वार्डों में पांच-पांच अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर नागरिकों को वहां स्थानांतरित किया जा सके।
चक्रवात की वजह से 17 मई को सोमवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगरों में जोरदार बारिश गिरी थी। मुंंबई में कई जगहों पर पेड गिर गये के समाचार हैं । मुंंबई में इस तूफान के मद्देनजर भारी बरसात के साथ साथ ठंडी तेज हवाएं भी चली थी । महाराष्ट्र के जलगांव में इस तूफान के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी । दूसरे नुकसान की जानकारी अभी हमें नहीं मिली हैं ।
जबकि इस प्रभावी चक्रवात ‘तौकते’ की चपेट में आने से गुजरात में कम से कम छह लोगों की मौत चुकी है। अरब सागर में बना यह चक्रवात अपने साथ भारी बारिश और हवाओं को साथ लेकर आया है, जिससे पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में घरों को नुकसान पहुंचाया हैं और कई पेड़ उखड़ गए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में कहा, “24 घंटों के दौरान इसके और तेज होने और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। 17 मई की शाम को गुजरात तट पर पहुंचने की संभावना है।” चक्रवात के 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात को पार करने की उम्मीद है।
दूसरी ओर गुजरात सरकार ने एक बयान में कहा कि तट के पास के गांवों और निचले इलाकों से करीब डेढ़ लाख लोगों को निकाला जाएगा। अधिकारियों के बयानों के अनुसार,चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने के कारण पश्चिमी राज्यों गोवा और कर्नाटक में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। दौरान दक्षिण में तमिलनाडु में पंजीकृत 31 नावें पानी में बह गई थीं।
16 मई से 19 मई तक कई दक्षिणी राज्यों से टकराता और आगे बढ़ता चक्रवात तौकता आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने चेतावनी दी थी। यहां आपके लिए कुछ वेबसाइटें हैं, जो चक्रवात की गति को ट्रैक करने की अनुमति देती हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने चेतावनी दी है कि 16 मई से 19 मई तक अरब समुद्री दबाव एक "गंभीर चक्रवाती तूफान", अर्थात् चक्रवात तौकता में तेज होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले 36 घंटों में लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती हालात बनेंगे।
जो राज्य पहले चक्रवात तौकता का सामना करने वाला राज्य केरल हैं । उनके तीन जिले और लक्षद्वीप के बाद केरल के पांच अन्य जिले शामिल हैं। हाई अलर्ट पर रखे गए जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा और इडुक्की शामिल थे।आईएमडी राज्यों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में सोमवार तक बारिश की तीव्रता बढ़ी थी।
तूफान तौकते के कारण मुंबई में 3 घंटे के लिए बंद रहा एयरपोर्ट, वैक्सीन और पानी भी बंद रखा गया था । चक्रवात तौकते का असर अब मुंबई समेत महाराष्ट्र के भारी असर में दिखाई दिया था। दौरान मुंबई में 17 मई सोमवार सुबह से ही तेज बारिश हुई थी और तेज हवाएं भी चल थी। यही नहीं यह चक्रवात लगातार तेज हो रहा था और 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ इसके गुजरात पहुंचा था। इस बीच सरकार ने फैसला लिया था कि मुंबई का एयरपोर्ट तीन घंटे के लिए बंद किया जाएं । इसके अलावा मुंबई के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर भी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। तूफान तौकते ने दक्षिण और दक्षिण मुंबई में 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात ने दस्तक दी थी। तौकते तूफान की वजह से मुंबई की मोनोरेल के संचालन को भी दिन भर के लिए बंद कर दिया गया था। दौरान मुंंबई में इस तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया है । जगह जगह पर पेड गिरने के समाचार मिलते रहे थे ।
मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी कर दी थी । आईएमडी ने कहाथा कि"अगले 3 घंटों के दौरान रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।"
हवाई मथक के एक प्रवक्ता ने कहा था कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई मथकों का परिचालन सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच बंद रहेगा और बंद भी रहा था । इसके अलावा मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की आवाजाही को चक्रवात तौकते के कारण बंद कर दिया गया था। बता दें कि तौकते एक 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में बदल गया होने से वर्तमान में मुंबई से 160 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में गुजरा था । सावधानी के तौर पर मुंबई मोनोरेल ने एक दिन के लिए सभी परिचालन को स्थगित कर दिया था । गौरतलब हैं कि तौकते चक्रवात का असर शहर में दिखाई देने लगा था। 17 मई सोमवार को शहर के मशहूर पर्यटन स्थल गेटवे ऑफ इंडिया पर भारी बारिश देखी गई थी।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एयरपोर्ट बंद रहने के अलावा वैक्सीन के साथ-साथ पानी की किल्लत भी दिखी थी । शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले पाइसे बांध की मरम्मत के काम के चलते सोमवार से पांच दिनों तक पानी के संकट का सामना करना होगा। बीएमसी के अनुसार चक्रवात तौकते को लेकर जारी चेतावनी के कारण मुंबई में कोविड -19 टीकाकरण अभियान सोमवार को तीसरे दिन भी बंद रहेगा। नगर निकाय के प्रमुख इकबाल सिंह चहल ने कहा था कि टीकाकरण कार्यक्रम अब मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को शुरू किया जाएगा। बीएमसी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि आईएमडी की चक्रवात चेतावनी को देखते हुए 15 और 16 मई को टीकाकरण का कार्य नहीं होगा।
तूफान तौकते विकराल चक्रवाती तूफान में बदल जाने पर 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तक चलने का अनुमान हैं।
भारत मौसम विभाग IMD ने 17 मई सोमवार को बताया था कि तूफान तौकते विकराल चक्रवाती तूफान में बदल गया है । आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया था । विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था ।
आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार, इसका उच्चारण 【तौकते】ताउते है ।पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान तौकते पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा था और अब यह विकराल चक्रवाती स्वरुप के तूफान में तब्दील हो गया था ।
इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी । जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक चलने का अनुमान है । आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर इसकी विकरालता कम होगी । आईएमडी के चक्रवात चेतावनी संभाग ने कहा कि इसके 17 मई की शाम गुजरात तट पर पहुंचने का अनुमान है ।
मुंंबई शहर में सबसे अधिक 19 मई सन 2000 में 190.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी लेकिन 17 मई सोमवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया था। खबर लिखे जाने तक मुंबई में 200 एमएम बरसात हुई थी। विशेषज्ञों की माने तो मुंबई और मुंबईकर भाग्यशाली है कि तूफान 120 किमी दूर से ही चला गया था ।
17 मई सोमवार की शाम को गुजरात तट पर पहुंचने का अनुमान था उन्होंने कहा कि इसके उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 मई की शाम को गुजरात तट पर पहुंचने पर और 17 मई की रात (आठ से 11 बजे के बीच) पोरबंदर और महुवा, भावनगर जिला के बीच गुजरात तट को पार करने का अनुमान है । इस दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है ।
गुजरात में करीब डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया ।आईएमडी की चेतावनी के बाद, गुजारात में निम्न तटीय इलाकों से करीब डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के 54 दल वहां तैनात हैं । तौकते के राज्य के तट पर सोमवार शाम पहुंचने और 18 मई मंगलवार को गुजरात से आगे बढ़ने का अनुमान है । आईएमडी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि चक्रवाती तूफान तौकते ने और विकराल रूप ले लिया है और यह ‘विकराल चक्रवाती तूफान’ ईएससीएस में तब्दील हो गया है ।’’
दौरान गुजरात और दीव तटों क लिए चक्रवात संबंधी और चेतावनी जारी की गई हैं। उसने कहा कि पूर्वी-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया. गुजरात और दीव तटों क लिए चक्रवात संबंधी और चेतावनी जारी की गई है ।’’ निजी कम्पनी ‘स्काईमेट’ ने इसके गुजरात में महुवा और पोरबंदर क्षेत्र के बीच कहीं पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो दीव के नजदीक है । उसने कहा कि आसपास के 100 किलोमीटर के क्षेत्र में इसका प्रभाव दिख सकता है । गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने बताया कि करीब 25,000 लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है । वहीं मुंबई में 24 नगर निकाय वार्ड में संवदेनशील इलाकों के लोगों को ठहराने के लिए पांच अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए थे।
दौरान चक्रवात Tauktae लाइव ट्रैकर आपके लिए लाएं हैं । अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके वास्तविक समय में चक्रवात Tauktae को कैसे ट्रैक करें ?
जबकि चक्रवात तौकते को भारतीय राज्यों में प्रमुख रूप से हिट करना बाकी है, हमने कुछ वेबसाइटों को सूचीबद्ध किया है जो आपको चक्रवात को ट्रैक करने और लक्षित स्थानों तक पहुंचने के साथ ही इसके आंदोलन की निगरानी करने में मदद करेंगे।
चक्रवात Tauktae को ट्रैक करने के लिए, mausam.imd.gov.in अभी भारत में उपलब्ध सबसे विश्वसनीय वेबसाइटों में से एक है। वेबसाइट को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है और यह आपको तौकता सहित सभी प्रकार के चक्रवातों को ट्रैक करने की अनुमति देता है। ट्रैक करने के लिए, Google सर्च पर mausam.imd.gov.in टाइप करें और वेबसाइट पर जाएं> साइक्लोन विकल्प पर क्लिक करें> नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए ट्रैक साइक्लोन डिस्टर्बेंस पर टैप करें।
www.cyclocane.com भी एक विश्वसनीय वेबसाइट है जो चक्रवातों की रीयल टाइम ट्रैकिंग की अनुमति देती है। www.cyclocane.com वेबसाइट पर जाएं> अधिक विवरण प्राप्त करने के लिए साइट पर उपलब्ध चक्रवात टकटे लिंक पर क्लिक करें।
चक्रवात की स्थिति को ट्रैक करने के लिए आप www.hurricanezone.net वेबसाइट पर जा सकते हैं और होमपेज Tauktae से संबंधित सभी जानकारी प्रदर्शित करेगा। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर प्रदर्शित साइक्लोन आइकन पर क्लिक कर सकते हैं। साइट वैश्विक स्तर पर चल रहे सभी उष्णकटिबंधीय चक्रवात, आंधी और तूफान बुलेटिन, और उपग्रह और रडार इमेजरी को ट्रैक करने की अनुमति देती है।
उत्तर हिंद महासागर के ऊपर विशिष्ट चक्रवात के लिए क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र भारत के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा विकसित किया गया है, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत में चक्रवातों को ट्रैक करने की अनुमति देता है। वेबसाइट चक्रवात से संबंधित रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करती है।【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#तूफान तौकते#





Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..