√• यूपी में जेल के अंदर जेल हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, गैंगस्टर मुकीम उर्फ काला सहित 3 की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• यूपी में जेल के अंदर जेल हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, गैंगस्टर मुकीम उर्फ काला सहित 3 की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में उस समय हड़कंप मच गया था, जब यहां जेल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग होने की सूचना आई । पता चला कि चित्रकूट जिला जेल के हाई सिक्योरटी बैरक में गोलियां चली हैं । इस गोलीकांड में 3 लोगों के मौत की खबर है । मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं और जांच चल रही है । उधर जेल में शूटआउट की खबर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया है ।

पुलिस से मिल रही जानकरी के अनुसार जेल में निरुद्ध अंशुल दीक्षित नामक बंदी को कहीं से कट्टा मिल गया था । इसके बाद उसने यहां बंद मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला पर गोली चला दी थी । हमले में दोनों की मौत हो गई । मुकीम काला पश्चिम यूपी का बड़ा बदमाश बताया जा रहा है । वहीं जवाबी कार्रवाई में अंशुल दीक्षित को पुलिस ने मार गिराया था । घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया था । डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हो गए थे।

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में यूपी पुलिस को बंधक बनाए जाने की घटना सामने आई है । इस संबंध में उत्तर प्रदेश के एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मैनपुरी पुलिस 1 लाख के ईनामी अपराधी के साथी को पकड़ने गई थी । बदमाश के साथियों ने मैनपुरी पुलिस की टीम के साथ बदसलूकी की थी । वांछित बदमाश सौरभ भदौरिया को पुलिस से छुड़ाकर बदमाश ले गए थे । पूरी घटना पर मैनपुरी पुलिस ने ग्वालियर के हजीरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है । सौरभ भदौरिया एक लाख के ईनामी गुड्डू चौहान का करीबी है ।【 Photo Courtesy Google】


★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# चित्रकूट#गेंगवार

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई