√• देश में अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए जा रहे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयानों से आमजन में आक्रोश फैल रहा- CM गहलोत
√• देश में अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए जा रहे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयानों से आमजन में आक्रोश फैल रहा- CM गहलोत
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैक्सीन को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए जा रहे हैं । स्वास्थ्य मंत्री के बयानों से आमजन में आक्रोश फैल रहा है ।
सीएम गहलोत ने 26 मई बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए । जब देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था तब वे कह रहे थे कि देश में पर्याप्त ऑक्सीजन है ।आज जब देश में वैक्सीन की कमी है तो उनका कहना है कि देश में पर्याप्त एक करोड़ वैक्सीन है लेकिन सभी राज्यों को मिलाकर देखें तो एक करोड़ वैक्सीन महज एक दिन में ही खत्म हो जाएंगी ।
उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को देशभर में 42 लाख वैक्सीन लगाई गईं थीं लेकिन अब सिर्फ 16 लाख वैक्सीन ही प्रतिदिन लगाई जा रही है । देश में अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए जा रहे हैं । स्वास्थ्य मंत्री के ऐसे बयानों से आमजन में आक्रोश फैल रहा है ।
एक दिन पहले भी साधा था निशाना:
इससे पहले भी एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि 130 करोड़ की आबादी वाले हमारे देश में शीघ्र ही सभी के लिए वैक्सीन का इंतजाम नहीं हुआ और कोरोना की तीसरी लहर ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया तो ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी से जो स्थिति दूसरी लहर में बनी थी । उससे कई गुना ज्यादा बदतर हालात तीसरी लहर में बनेंगे और हम बच्चों को बचा नहीं पायेंगे । दौरान राज्यों के पास कोविड-19 टीकों की 1.77 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद - स्वास्थ्य मंत्रालय एक बयान आया था ।
वैक्सीन उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखना चाहिए:
वहीं सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मांग की है कि को वैक्सीन उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखना चाहिए । इसके लिए आवश्यक हो तो कानून में बदलाव कर अन्य कंपनियों को भी वैक्सीन उत्पादन करने की अनुमति,प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए । भारत वैक्सीन उत्पादन में दुनियाभर में सिरमौर माना जाता है । वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आंकडे़बाजी छोड़कर राज्यों को अधिकाधिक वैक्सीन उपलब्ध करना सुनिश्चित करना चाहिए । यदि तीसरी लहर ने बच्चों को प्रभावित किया तो देश कभी माफ नहीं करेगा ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#गहलोत

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..