√• पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का बयान- मैंने UFO का फुटेज देखा है, सेना से भी ज्यादा तेज हैं एलियंस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का बयान- मैंने UFO का फुटेज देखा है, सेना से भी ज्यादा तेज हैं एलियंस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कई दशकों से मानव सभ्यता के लिए एलियंस या परग्रही कौतूहल का विषय रहे हैं । सिनेमा में भी एलियंस को लेकर कई तरह के प्रयोग होते रहे हैं ।अब इसी मुद्दे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी राय रखी है । द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन में बराक ओबामा ने एलियंस के अस्तित्व को लेकर कई दिलचस्प बातें कही हैं ।

ओबामा ने कहा कि लोगों की एलियंस को लेकर अलग-अलग प्रकार की धारणा है । जब मैं साल 2008 में अमेरिका का राष्ट्रपति बना था तो मैं भी एलियंस के बारे में जानने को लेकर उत्साहित था । मैं जानना चाहता था कि क्या कोई ऐसी लैब है जहां इन एलियंस या उनकी उड़नतश्तरियों को रखा जाता है ।

ओबामा ने कहा कि ऐसी कोई लैब तो नहीं है. लेकिन एक बात जो सच है वो ये है कि ऐसी कई फुटेज और वीडियो हैं जिनमें आसमान में रहस्यमयी चीजों को देखा जा सकता है हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी हम पता नहीं लगा पाए हैं कि वे आखिर हैं क्या ? हम ये समझा नहीं सकते हैं कि वे आखिर कैसे मूव करते हैं, उनका प्रक्षेपवक्र कैसा है ।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने ऐसी वीडियोज देखी हैं जिनमें ये रहस्यमयी उड़नतश्तरियां या UFO अमेरिका के मिलिट्री टारगेट्स को हैरेस करने की कोशिश कर रही हैं । असल में दिक्कत ये है कि इन उड़नतश्तरियों का पैटर्न समझना आसान नहीं है । इनकी गतिशीलता और स्पीड भी अमेरिकी मिलिट्री से कहीं ज्यादा है ।

बराक ओबामा ने कहा कि हम सही तौर पर नहीं कह सकते हैं कि ये क्या है लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि इन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है और इस पर लगातार जांच की जरूरत हैं । इसके अलावा मेरे पास इन्हें लेकर कहने के लिए कोई रिपोर्ट नहीं है ।
【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #ओबामा#यूफो

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई