√• राजस्थान के 29 जिलों में ₹ 100 पार पहुंचा पेट्रोल, पड़ोसी राज्यों से ₹ 10 अधिक महंगा बिक रहा तेल, सरकार से वैट घटाने की गई मांग /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• राजस्थान के 29 जिलों में ₹ 100 पार पहुंचा पेट्रोल, पड़ोसी राज्यों से ₹ 10 अधिक महंगा बिक रहा तेल, सरकार से वैट घटाने की गई मांग /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम अनकंट्रोल हो चुके है । 29 जिलों में पेट्रोल ने शतक का आंकड़ा पार कर लिया है. केवल 4 जिलों में ही 100 रुपए से नाम मात्र कम रह गया है । मध्य प्रदेश को छोड़ कर पड़ोसी राज्यों की तुलना में 10 रुपए से भी अधिक तेल मंहगा खरीद रहे हैं । राजस्थान पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि राजस्थान में तेल की कीमतों में पड़ोसी राज्य हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश में करीब 10 रुपए अधिक है । जिस पर सरकार कोई संज्ञान नही ले रही । हरियाणा में पेट्रोल 91.54, उत्तर प्रदेश में 90.71, दिल्ली में 93.68 रुपए, गुजरात में 90.70, पंजाब में 95.60 व मध्य प्रदेश में 102.35 रुपए पेट्रोल बेचा जा रहा है ।

राजस्थान में सबसे ज्यादा रेट श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104.67 रुपए और हनुमानगढ़ में 103.97 है । दोनों जिलों की तुलना करें तो 10 रुपए से अधिक मंहगा तेल बेचा जा रहा है । वहीं अन्य जिलों की तुलना में भी 7-8 रुपए से अधिक कीमत चुका रहे हैं । जयपुर में पहली बार सामान्य पेट्रोल के रेट सौ रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं । श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104.67 रुपए, हनुमानगढ़ में 103.97, बीकानेर में 102.67 हो चुके हैं. मई में 4 राज्यों में चुनाव और राजस्थान में उपचुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद 24 दिनों में 14 बार तेल के रेट बढ़ाए जा चुके हैं ।  राजस्थान में चित्तौडगढ़ में 99.91 रुपए, अजमेर में 99.88, कोटा में 99.75 व भरतपुर में 99.92 पहुंच गया है ।

पेट्रोल व डीजल के दाम देश में सभी राज्यों में अलग-अलग हैं. राजस्थान में भी सभी जिलों में तेल के दामों में अंतर है । श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में तेल सबसे महंगा है । पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद लगभग 3 गुणा दाम हो जाते हैं । केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें  तो डीजल औदर पेट्रोल का रेट लगभग 28 रुपए लीटर हो जाएगा ।【Photo Courtesy Google】


★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#महंगा पेट्रोल

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई