√• सपा सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल हो रहे शिफ्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• सपा सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल हो रहे शिफ्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】उत्तर प्रदेश में रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की तबीयत 9 मई रविवार को अचानक बिगड़ गई है ।आजम खान की रिपोर्ट बीते 1 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी ।बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन के अधिकारी आजम खान को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शिफ्ट किया जा रहा हैं । सीतापुर जेल में बंद आजम खान को ले जाने के लिए एंबुलेंस और स्कॉट तैयार था । मौके पर एएसपी, एसडीएम सदर सहित सीओ सिटी जिला कारागार पर मौजूद थे ।
पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं । सीतापुर जेल प्रशासन ने 2 दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट कराया था । कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•#सपा नेता

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..