√• Cyclone Tauktae ने पकड़ी रफ्तार, जानिए सबसे पहले किन राज्यों में देगा दस्तक?/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• Cyclone Tauktae ने पकड़ी रफ्तार, जानिए सबसे पहले किन राज्यों में देगा दस्तक?/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मई के महीने में कई राज्यों में या तो बारिश हो रही है या फिर बारिश के हालात बने हुए हैं। दरअसल अरब सागर में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण ये बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  IMD ने एक चेतावनी जारी कर कहा कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 17 मई तक भीषण चक्रवाती तूफान Cyclonic Storm Tauktae में बदल सकता है। खतरनाक चुक्रवाती तूफान 'तौकते' Tauktae के 18 मई तक गुजरात तट को पार करने की संभावना जताई गई है। चक्रवाती तूफान के बीच NDRF ने कई राज्यों में 24 टीमें तैनात कर दी गई है और 29 टीमों को स्टैंडबाय पर रखा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार के बाद 24 घंटे के भीतर यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। 16 से 19 मई के बीच यह भयंकर तूफान का रूप लेकर भारी बर्बादी कर सकता है।
यह तूफान 18 मई को भारतीय तटों से टकराने की आशंका है। सबसे पहले इसके गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने के आसार हैं। इससे पहले लक्षद्वीप में 15 मई को भारी बारिश की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार दिख रहे हैं । मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई शनिवार को दिल्ली,फारुखनगर,मटनहेल, झज्जर, सोहाना, पलवल, होडल, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, तिजारा के कई स्थानों पर 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।
भारतीय नौसेना ने राज्य प्रशासन को उनके समर्थन का आश्वासन दिया है। नौसेना ने जहाज, विमान, हेलीकॉप्टर, गोताखोरी और आपदा राहत दलों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात भी कर दिया है।

इन पांच राज्यों पर पड़ेगा सीधा असर :
इस दौरान पांच राज्यों में सबसे ज्यादा असर पड़ने के आसार हैं।  इनमें केरल, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की और भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक में 15 और 16 मई को हल्की और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसी दौरान कोंकण के तटीय इलाकों और गोवा में भारी बारिश हो सकती है। जबकि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में 17 और 18 मई को भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफान के चलते गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। 175 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा । मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि तूफान आने से पहले और इसके दौरान देश के तटवर्ती इलाकों में 175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही तेज बारिश के भी आसार हैं। सभी राज्य सरकारों और लक्षद्वीप के प्रशासन को राहत और बचाव के उपाय करने के लिए कहा गया है।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#तौकाते#तूफान

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई