√• भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का 20 मई गुरुवार को निधन हो गया ।भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे । भुवनेश्वर के पिता ने मेरठ में अपने घर पर ही अंतिम सांस ली थी ।भुवी पिछले कुछ समय से अपने घर पर ही थे और पिता की देखभाल कर रहे थे । भुवनेश्वर कुमार के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत थे ।
भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह को कैंसर था । उनका इलाज दिल्ली के एम्स और नोएडा के अस्पताल में भी चल रहा था । यही नहीं विदेशी डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे थे । दिल्ली और नोएडा में उनकी कीमो थेरेपी पूरी हो गई थी जिसके बाद वह खुद को ठीक महसूस कर रहे थे लेकिन 2 सप्ताह पहले उनकी हालत फिर खराब हो गई थी । उन्हें गंगानगर स्थित पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।हालत स्थिर रहने के कुछ दिन बाद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मसूरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था । लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने चपेट में ले लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था । अब भुवी और उनकी मां इंद्रेश देवी और बहन रेखा पिता की देखरेख कर रहीं थीं । भुवनेश्वर कुमार घर पर ही पिता की सेवा कर रहे थे । बताया गया कि घर पर इंग्लैंड के डॉक्टरों के निर्देशन में इलाज जारी रहा था । बीते दिनों गंभीर हालत में होने के बावजूद भी किरनपाल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भुवी को वोट देने की अपील की थी भुवी सर्वाधिक वोट पाकर प्लेयर ऑफ द मंथ चुने भी गए थे, इससे वो बहुत खुश हुए थे ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#क्रिकेटर

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..