√• नया चक्रवात यास की प्रक्रिया हुई प्रारंभ, कल पूर्ण तूफान के रुप में परिवर्तित हो जाएगा/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• नया चक्रवात यास की प्रक्रिया हुई प्रारंभ, कल पूर्ण तूफान के रुप में परिवर्तित हो जाएगा/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】हाल के तूफान तौकते के बाद पश्चिम बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रक्रिया का प्रारंभ हो गया है। इस प्रक्रिया के बाद 24 मई तक चक्रवाती तूफान यास का रूप ले लेगा। 

मौसम विभाग ने 22 मई शनिवार को शोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर बताया था कि यास भी उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए "बहुत गंभीर तूफान" में बदल जाएगा। यास के 26 मई की शाम तक बंगाल व ओडिशा तट से गुजरते हुए बांग्लादेश की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम विभागके मुताबिक यास 26 मई को बंगाल व ओडिशा तट से टकरायेगा। इसके चलते दोनों राज्यों मे 22 से 26 मई तक भारी बरसात का भी पूर्वानुमान था।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया हैं कि 26 मई को बंगाल व उड़ीसा के तटीय इलाकों में 90 से 110 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर मध्यम से जोरदार बरसात भी होगी।
इस तूफान यास को ओमान की ओर से नाम मिला है । 【Photo Courtesy Google】


★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#यास# तूफान# यास तूफान

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई