√•GoAir अब हुआ हुई Go First, सस्ते में कर सकेंगे हवाई सफर / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•GoAir अब हुआ हुई Go First, सस्ते में कर सकेंगे हवाई सफर / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】वाडिया ग्रुप की 15 साल पुरानी एयरलाइंस GoAir ने रीब्रांडिंग करने का निर्णय लिया है । देश की जानी-मानी एयरलाइन कम लागत वाली एयरलाइन गो एयर अब Go First में बदल गई है । देश में कोरोना महामारी की वजह से तमाम सेक्टर के साथ एविएशन सेक्टर को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । इससे उबरने के लिए यह अब लो कॉस्ट बिजनेस मॉडल पर फोकस करेगी ।

दरअसल गो एयर ULCC यानि अल्ट्रा लो कॉस्ट कैरियर पर फोकस कर रही है, जिस वजह इसने ये निर्णय लिया है । 13 मई को एयरलाइन ने औपचारिक रूप से एक बयान में कहा कि वह खुद को गो फर्स्ट के रूप में रीब्रांड कर रही है । बता दें कि एयरलाइन ने 2005 में परिचालन शुरू किया और उसके बेड़े में सिर्फ 50 से अधिक विमान हैं, यहां तक ​​कि प्रतिद्वंद्वी इंडिगो के रूप में जो एक साल बाद शुरू हुआ, आकार में 5 गुना से अधिक है ।

बता दें कि गोएयर पब्लिक इश्यू के जरिये प्राइमरी मार्केट से फंड्स जुटाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, GoAir 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO लॉन्च करेगी । सूत्रों ने बताया कि यह IPO सितंबर, 2021 तक लॉन्च हो सकता है, जिसके बाद इसे आप सब्सक्राइब कर पाएंगे । 【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई