√• अफगानिस्तान मस्जिद में हुआ बम धमाका, 12 लोगों की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अफगानिस्तान मस्जिद में हुआ बम धमाका, 12 लोगों की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अफगानिस्तान के उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई । काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई । वहीं 15 अन्य लोग घायल हुए हैं ।
फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया । अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था ।
मुहिबुल्ला साहेबजादा ने बताया कि वह नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से निकले ही थे कि विस्फोट हुआ । विस्फोट के बाद मस्जिद में धुआं फैल गया, लोग इधर-उधर भागने लगे । सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी आई हैं । तस्वीरों से लगता है कि मस्जिद को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा ।
यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर 3 दिन के संघर्षविराम की घोषणा कर रखी है । संघर्ष विराम के दूसरे दिन यह धमाका हुआ । इससे पहले काबुल में कई हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय संगठन ने ली थी, लेकिन तालिबान और सरकार हमले के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं । 【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•NewsChannel•#अफ़ग़ानिस्तान#धमाका


Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..