√• हमास ने इजराइल के एयरपोर्ट के पास फिर दागा रॉकेट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• हमास ने इजराइल के एयरपोर्ट के पास फिर दागा रॉकेट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】हमास ने 13 मई को कहा कि उसने इलियट के पास इजराइल के रेमन हवाई अड्डे पर एक बड़ा रॉकेट दागा है । एएफपी न्यूज के मुताबिक यह वह एयरपोर्ट है जहां रॉकेट हमलों के बाद बाहर से आने वाली यात्री उड़ानों को डायवर्ट किया गया है ।
इससे पहले इजराइल की सेना ने गाजा शहर से 1500 से ज्यादा रॉकेट दागने वाले फलस्तीनी उग्रवादी गुट हमास के खिलाफ जोरदार पलटवार किया था । इस जवाबी कार्रवाई में हमास को तगड़ा झटका लगा और उसके 11 कमांडर मारे गए थे । इस खूनी संघर्ष में फलस्तीन की ओर से 70 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई हैं । वहीं इजराइल ने भी कहा है कि उसके 6 नागरिक मारे गए हैं । इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि तनाव जारी रहा तो इजराइल और फलस्तीन के बीच में पूर्ण युद्ध छिड़ सकता है ।
इस संघर्ष में जहां ईरान समर्थक हमास के उग्रवादी गाजा से रॉकेट की बारिश कर रहे हैं, वहीं इजराइल के फाइटर जेट बम बरसा रहे हैं और तोपें आग उगल रही हैं । इजराइल ने कल हवाई हमले में गाजा सिटी में एक और बहुमंजिला इमारत को जमींदोज कर दिया था । इस घटना से इजराइल और हमास के बीच चल रहा संघर्ष और भड़क सकता है । गाजा में मंगलवार को एक इमारत पर हमले के बाद हमास के उग्रवादियों ने तेल अवीव शहर को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# इजराइल#फलीस्तान

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..