√• सरकार की सख्ती के बाद आखिरकार ट्विटर ने भी नियुक्त किया नोडल और शिकायत अधिकारी, फेसबुक-व्हाट्सएप पहले ही मान चुके है बात/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• सरकार की सख्ती के बाद आखिरकार ट्विटर ने भी नियुक्त किया नोडल और शिकायत अधिकारी, फेसबुक-व्हाट्सएप पहले ही मान चुके है बात/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】केंद्र द्वारा लाए गए नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर ट्विटर और सरकार के बीच विवाद जारी है । मिल रही जानकारी के मुताबिक, गूगल, फेसबुक और वॉट्सएप ने तो नए सोशल मीडिया नियमों को मान लिया है लेकिन टि्वटर अब भी नए नियमों का अनुपालन नहीं कर रहा । इस बीच खबर है कि ट्विटर ने MEITY को सूचित किया कि उसने एक भारतीय वकील को अपना नोडल संपर्क और शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है ।

खबर के मुताबिक अभी भी ट्विटर द्वारा तीसरी नियुक्ति यानी कि अनुपालन अधिकारी के बारे में सरकार को सूचित करना बाकी है। बताया जा रहा है कि ट्विटर ने जिस अधिकारी को नियुक्त किया है वह वकील भारत में एक लॉ फर्म के लिए काम करता है ।

बता दें कि सरकार और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था । कहा जा रहा है कि ऐसे में सरकार द्वारा दंगा अधिनियम बताए जाने के बाद ट्विटर ने सरकार को सूचित किया था कि मध्यस्थ नियमों के अनुसार इसने एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ।

गौरतलब है कि बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से अधिकतर ने नए मियमों के मुताबिक मुख्य अनुपालन अधिकारी नोडल संपर्क अधिकारी और शिकायत अधिकारी की जानकारी आईटी मंत्रालय के साथ साझा की है । जिसमें कू, शेयरचैट, टेलीग्राम, गूगल, फेसबुक और वॉट्सएप आदि ने नए नियमों का अनुपालन शुरू कर दिया है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#शोशल मीडिया

Comments