√• राजस्थान में जन अनुशासन पखवाड़े में लापरवाही बर्दाश्त नही,उल्लंघन पर लोगो पर कार्यवाही, मजदूरों का पलायन शुरू / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राजस्थान में जन अनुशासन पखवाड़े में लापरवाही बर्दाश्त नही,उल्लंघन पर लोगो पर कार्यवाही, मजदूरों का पलायन शुरू / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए 9 मई रविवार को जिले में 726 व्यक्तियों से कुल 1,05,500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई थी ।
जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 514 व्यक्तियों से 65000 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 600 रूपये, बायतु में 9 व्यक्तियों से 1200 रूपये, चौहटन में 15 व्यक्तियों से 1900 रूपये, सेड़वा में 24 व्यक्तियों से 5700 रूपये, सिणधरी में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, शिव में 9 व्यक्तियों से 3300 रूपये, बालोतरा में 59 व्यक्तियों से 11700 रूपये, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 5400 रूपये, धोरीमन्ना में 9 व्यक्तियों से 1300 तथा सिवाना में 76 व्यक्तियों से 8900 को मिलाकर कुल 726 व्यक्तियों से 1,05,500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 61466 व्यक्तियों से 1,08,60,076 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
दौरान लॉकडाउन शुरू होते ही मजदूरों का पलायन, बोले- रोजी-रोटी के पड़े हैं लाले । राजस्थान में लॉकडाउन लगने के साथ ही बाहरी राज्यों के मजदूरों का पलायन करना शुरू हो गया है ।
राजस्थान में लॉकडाउन लगने के साथ ही बाहरी राज्यों के मजदूरों का पलायन करना शुरू हो गया है । बाड़मेर जिले में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे अलग-अलग राज्यों के सैकड़ों मजदूर आज अचानक ही अपने घर जाने के लिए बोरी बिस्तर लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे ।
राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर प्रदेश में कल से 14 दिन का लॉकडाउन लगाया है, जिसके चलते बाड़मेर जिले में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे बाहरी राज्यों के मजदूरों का पलायन होना शुरू हो गया है और आज 10 मई सोमवार को सैकड़ों की संख्या में मजदूर अपने पूरे परिवार के साथ अपना सामान लेकर घर जाने के लिए बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे ।
मध्य प्रदेश के रहने वाले मजदूरों ने बताया लॉकडाउन का ऐलान होते ही काम धंधे बंद हो गए हैं और खाने पीने का सामान भी दुगनी से 3 गुना रेट में मिल रहा है । ऐसे में हम गरीब लोग अपने घर के लिए वापस गांव जा रहे हैं और सरकार हम गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही है । पिछली बार जिस तरह की परेशानियां उठानी पड़ी थी, वैसी नौबत दुबारा न आए इसलिए समय रहते ही घर जाना मुनासिब है ।
मध्य प्रदेश के रहने वाले मजदूरों का कहना है कि वे पिछले तीन-चार महीने से यहां मजदूरी कर रहे थे, लेकिन अब कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते सरकार ने कल से लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है । जिससे हमारा काम काज पूरी तरीके से बंद हो गया है और ठेकेदार ने भी घर जाने के लिए बोल दिया है इसलिए हम बीवी बच्चों को लेकर अपने गांव जा रहे हैं ।
राज्य सरकार ने मजदूरों की पलायन को रोकने के लिए इस बार लॉकडाउन में कुछ इकाइयों को छूट भी दी है, लेकिन पिछली बार कोरोना संक्रमण में मजदूरों को कोई परेशानियों के चलते इस बार मजदूर खुद ही अपने घरों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है ।
एक अनुमान के मुताबिक राजस्थान में तीन दिनों तक बारिश हो सकती हैं । जोधपुर में बिजली कड़कड़ाती नजर आई थी। जिले के आसपास अंधड़ बूंदाबांदी, बौछारें गिरीं थी । शहर में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। 9 मई रविवार शाम इसी वजह से बादलों की आवाजाही व तेज हवाएं चलीं थी। जिले के आसपास के कई हिस्सों में बादल छाए थे। अंधड़, बूंदाबांदी और बौछारें गिरीं थी। जोधपुर जिले में अगले दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। शहर का अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.4 पहुंच गया था।
न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं। ऊपरी हवाओं के चक्रवात की वजह से अरब सागर की तरफ से बादल व नमी भी पश्चिमी राजस्थान की तरफ बढ़ रही है। इसकी वजह से पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को बौछारें भी गिरीं थी। रविवार को सुबह खिली धूप निकली। दिन निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया। शाम के बाद बादलों व नमी की आवाजाही शुरू हुई तो उमस का असर दिखाई देने लगा। इसी वजह से प.राजस्थान के कई हिस्सों में बूंदाबांदी व बौछारें भी गिरीं थी।
थंडरस्टोर्म गतिविधियां बढ़ेंगी :
उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के कुछ भागों में थंडरस्टोर्म गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। सिस्टम का सर्वाधिक असर 11 से 13 को रहेगा। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर व बीकानेर के जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
दौरान राजस्थान में मौसम ने मिजाज बदला था : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से तीन दिनों तक रहेगा आंधी-बारिश का दौर, जयपुर, अलवर और झुंझुनूं में बरसे बादल ।
राजस्थान की राजधानी समेत अलवर और झुंझुनूं में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया। जयपुर में मामूली बारिश तो अलवर और झुंझुनूं में तेज बारिश का दौर चला। कई जगह आंधी आने की सूचनाएं भी हैं। शेष राजस्थान में दिन भर धूप छाई रही थी।
बदले मौसम के बीच राजधानी में मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इससे तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी का भी असर कम रहेगा। रविवार को भी प्रदेश के अलवर, धौलपुर, कोटा और बारां के अलावा कई जगहों पर बारिश हुई थी।
जयपुर में बारिश के कारण भीगी सड़कें। बारिश कुछ क्षण के लिए आई। झुंझुनूं व अलवर में तेज बारिश ।
अलवर और झुंझुनूं में दोपहर तक तेज धूप से गर्मी बनी हुई थी, लेकिन दोपहर बाद यानी करीब 4 बजे या उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इसके कारण दोनों जिलों के अधिकतर इलाकों में पानी भी भर गया। अलवर में लगातार बारिश होने से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। कई बार तो 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास आया है। जबकि पांच दिन पहले जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका था। गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन, अब बारिश होने से आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है।
झुंझुनूं में लगातार छाए रहे बादल:
नागौर में भी छाए बादल, गंगानगर में भी हुई बूंदाबांदी । नागौर में तेज धूप के बीच अचानक बादल घिर आए हैं। जिस तरह का मौसम बन रहा है, उससे तेज बारिश की संभावना बन रही है। उधर, गंगानगर में भी बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम बदला तो ठंडी बयार चलने लगी है।
11 से 13 मई तक रहेगा असर :
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से 10 मई को बीकानेर,जोधपुर, उदयपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में आंधी व बारिश रहेगा। 11 मई को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं पर आंधी और ओलावृष्टि होगी। 12 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में तेज अंधड़ व बारिश, 13 मई को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में भी बादल गरजेंगे व आंधी चलेगी।【Photo Courtesy Google】
★ रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• # राजस्थान# लाकडाउन

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..