√• RBI मोदी सरकार को अपने खजाने से देगा ₹99,122 करोड़, दी मंजूरी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• RBI मोदी सरकार को अपने खजाने से देगा ₹99,122 करोड़, दी मंजूरी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【 मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को अपनी सरप्लस रकम से 99,122 करोड़ रुपये की देने का निर्णय लिया है । रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में 21 मई शुक्रवार को इसे मंजूरी दी गई थी ।यह रकम जुलाई 2020 से 31 मार्च 2021 तक के 9 महीने के लिए है बोर्ड ने यह तय किया है कि रिजर्व बैंक में आपातकालीन जोखिम बफर 5.50% फीसदी तक बनाए रखा जाएगा ।
रिजर्व बैंक के बोर्ड की 589वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया था । रिजर्व बैंक ने एक बयान में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, रिजर्व बैंक के लेखा वर्ष को बदलकर अप्रैल से मार्च कर दिया गया है । पहले यह जुलाई से जून था इसलिए बोर्ड ने जुलाई से मार्च 2021 के 9 महीने के संक्रमण अवधि के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के कामकाज पर चर्चा की । बोर्ड ने इस संक्रमण के दौरान रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट और एकाउंट्स को मंजूरी दी है । बोर्ड ने केंद्र सरकार को 99,122 करोड़ रुपये का ट्रांसफर करने को भी मंजूरी दी है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#आरबीआई

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..