√• कोरोना-प्रभावितों को घर घर पहुँच रहे हैं सात्विक फूड के पैकेट्स,अ.भा. अग्रवाल सम्मेलन का अभिनव उपक्रम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कोरोना-प्रभावितों को घर घर पहुँच रहे हैं सात्विक फूड के पैकेट्स,अ.भा. अग्रवाल सम्मेलन का अभिनव उपक्रम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 विश्व भर के तमाम देशों में भारी तबाही मचा रही कोविड-𝟙𝟡 महामारी से प्रभावित लोगों के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मुंबई से सटे ठाणे जिला की शाखा मानवीयता को सर्वोपरि रखते हुए घर घर शुद्ध,सात्विक और पौष्टिक भोजन पहुँचाने के नेक कार्य में लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देश के तमाम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो सहित राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था है । जो विविध सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और चिकित्सा, पर्यावरण आदि से जुड़े कार्यों में संलग्न है।
संस्था से जुड़े अग्रवाल समाज के कई नामी समाजसेवियों समेत विविध क्षेत्रों से जुड़े सेलिब्रिटीज आम तौर पर वैसे भी गरीब एवम जरूरतमंदों के लिए कहीं-न-कहीं बुनियादी आवश्यकताओं के कार्यक्रम करते रहते हैं। दया,करुणा,दानवीरता के सरोकार से सराबोर इस सामाजिक संस्था ने कोरोनाकाल मे भी मानवता के अपने स्वभाव को छोड़ा नहीं, बल्कि स्वस्फूर्त भाव से आगे बढ़कर उसे निभा भी रहा है।
संस्था के चेयरमैन महेश बंसीधर अग्रवाल,अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल और राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया है कि दर असल कोरोनाकाल में इस महामारी से संक्रमित जो लोग घर पर क्वारंटिन हैं या अस्पताल में भर्ती हैं और उनके घर में भोजन बनाने या भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, संस्था ने ऐसे जरूरतमंद परिवारों को दोनों वक्त का शुद्ध-सात्विक भोजन निशुल्क घर पहुँचाने की व्यवस्था की है। संस्था अभी तक 1000 से ज्यादा जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचा चुकी है।
महेश अग्रवाल कहते हैं कि जब तक हम इस महामारी से जीत नहीं जाते, यह सेवा तब तक निरंतर जारी रहेगी।
इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए नीतेश बंसल,संजय मित्तल, महामंत्री अनिल सज्जन अग्रवाल और अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल से सम्पर्क करने की अपील की है। ऐसा समाज सेवी और संस्था से जूड़ी श्रीमती सुमन अग्रवाल ने हमारी चैनल को बताया था।【Photo By MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#सेवा भाव

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..