√• राहुल केंद्र पर फिर हमलावर, नौटँकी बता कहा नाकाम, BJP का पलटवार, जिनके राज में पोलियो टीका देने में ढाई दशक लगे वे कर रहे सवाल, कहा- अपने राज्यों को भी देखें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राहुल केंद्र पर फिर हमलावर, नौटँकी बता कहा नाकाम, BJP का पलटवार, जिनके राज में पोलियो टीका देने में ढाई दशक लगे वे कर रहे सवाल, कहा- अपने राज्यों को भी देखें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना को लेकर केंद्र पर फिर हमला बोला है । राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उऩ्होंने कहा कि मोदी कोरोना को समझ नहीं पाए हैं और कोरोना की दूसरी लहर आने का कारण प्रधानमंत्री की नौटंकी है ।
जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बयान पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि राजनीती करने के बजाय जरा अपने सरकार वाले राज्यों पर ध्यान दें तो और बेहतर हो । वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कोरोना वायरस के टीके पर सवाल पर ट्वीट कर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जिनके राज में पोलियो का टीका देने में ढाई दशक लगे, वे कोरोना टीकाकरण पर बेतुके सवाल उठा कर भ्रम फैला रहे हैं. स्मॉल पॉक्स को निर्मूल करने में 15 साल लगे थे । टीकाकरण 1962 से 1977 तक चला था ।
सुशील मोदी ने कहा कि पोलियोमुक्त भारत बनाने के लिए 1990 में टीकाकरण शुरू किया गया और इसे पूरा करने में 25 साल लगे । कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि आवंटन निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया । दूसरी तरफ कांग्रेस, राजद और सपा जैसे दल हर कदम पर विरोध कर जनता में टीके को लेकर संदेह और दहशत फैलाते रहे । जब भारत सरकार ने इस साल के बजट में वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया, तब सवाल उठाया गया कि जब कोविड समाप्त हो रहा है, तब इतने बड़े आवंटन की क्या जरूरत थी?
भारत में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सबसे पहले लॉकडाउन लगाने, एक साल के भीतर वैक्सीन बनाने और अब तक 20 करोड़ 57 लाख लोगों को टीके लगवा कर दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण का रिकार्ड बनाने तक, जीवन बचाने के बड़े लक्ष्य हासिल किए । इस साल दिसंबर तक भारत के पास कोरोना वैक्सीन की 216 करोड़ वाइल उपलब्ध होगी, जिससे एक अरब से ज्यादा लोगों को टीके लग जाएंगे ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राहुल गांधी

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..