√• चक्रवात यास से ओडिशा के तीन जिले हो सकते हैं सबसे अधिक प्रभावित, NDRF की 18 टीमें तैनात / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• चक्रवात यास से ओडिशा के तीन जिले हो सकते हैं सबसे अधिक प्रभावित, NDRF की 18 टीमें तैनात / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 चक्रवाती तूफान यास के खतरों से निपटने के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF ) की 18 टीमों को ओडिशा में तैनात किया गया है। ओडिशा के जिन इलाकों में एनडीआरएफ को तैनात किया गया है । उसमें बालासोर (सात), भद्रक (4), केंद्रपाड़ा (3), जाजपुर (2), जगतसिंहपुर और मयूरभंज (एक-एक) शामिल है। इसके अलावा चार टीमों को रिजर्व रखा गया है।

चक्रवाती तूफान तौकते के खतरे के बाद अब एक और चक्रवाती तूफान यास का खतरा देश के कई राज्यों पर मंडराने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि इस तूफान से सबसे अधिक ओडिशा के तीन जिले प्रभावित हो सकते हैं। लिहाजा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF ) की 18 टीमों को ओडिशा में तैनात किया गया है।

ओडिशा के जिन इलाकों में एनडीआरएफ को तैनात किया गया है:

उसमें बालासोर (सात), भद्रक (4), केंद्रपाड़ा (3), जाजपुर (2), जगतसिंहपुर और मयूरभंज एक-एक शामिल है। इसके अलावा चार टीमों को रिजर्व रखा गया है। ओडिशा सरकार के अनुसार ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स ओडीआरएएफ की 66 टीमों और 177 दमकल सेवाओं की टीमों को उन क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है जहां चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है।

भारतीय वायु सेना ने 24 मई रविवार को एनडीआरएफ के 334 कर्मियों के साथ 21 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत उपकरण एयरलिफ्ट किए हैं। चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए IAF ने 21 मई से अब तक 606 कर्मियों और NDRF के 57 टन भार को एयरलिफ्ट किया है।

26 मई को ओडिशा पहुंच सकता है तूफान:

भुवनेश्वर में भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के उप निदेशक उमाशंकर दास ने 23 मई रविवार को कहा था कि 26 मई को चक्रवाती तूफान ओडिशा पहुंच सकता है और इससे मयूरभंज,भद्रक और बालासोर जिले सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। उमाशंकर दास ने आगे बताया "हम उम्मीद कर रहे हैं कि बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी पर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों के दौरान एक अवसाद में केंद्रित होगा और  24 मई सोमवार तक यह एक चक्रवाती तूफान बन जाएगा रहा । उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ें और 26 मई को यह ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट पर पहुंचेगा।"

उन्होंने कहा, "उत्तरी ओडिशा के तीन जिले विशेष रूप से मयूरभंज,भद्रक और बालासोर के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।"

दास ने आगे बताया कि भद्रक, बालासोर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खोरधा और पुरी में 25 मई को भारी से भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 26 मई को, हम मयूरभंज और बालासोर में अत्यधिक भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं।” बता दें कि आईएमडी ने पहले भविष्यवाणी की थी कि चक्रवाती तूफान यास 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा और दोनों राज्यों में 22 से 26 मई तक भारी बारिश होगी। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #Yaas

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई