√• कृषि आंदोलन में भाग लेने आई महिला से यौन शोषण का लगा आरोप, 2 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• कृषि आंदोलन में भाग लेने आई महिला से यौन शोषण का लगा आरोप, 2 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाली 26 वर्षीय महिला एक्टिविस्ट की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है । महिला के पिता की शिकायत पर बहादुरगढ़ पुलिस ने आंदोलन कर रहे कई आरोपी किसानों के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज किया है ।

महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि आंदोलन के दौरान उनकी बेटी का दिल्ली में यौन शोषण किया गया था । पीड़ित पिता की शिकायत पर बहादुरगढ़ जिले की पुलिस ने आरोपी किसानों अनूप सिंह और अनिल मलिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 342, 354, 376 और 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है । वे दोनों किसान सोशल आर्मी बनाकर टिकरी बॉर्डर पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे ।

पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल की रहने वाली मृतक महिला एक्टिविस्ट 11 अप्रैल को टिकरी बॉर्डर पहुंची थी । उसके बाद वह महिला एक्टिविस्ट कोरोना से संक्रमित हो गई. बीमार होने के कुछ दिनों बाद 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से उसकी मौत हो गई थी । मौत से करीब 4 दिन पहले महिला को को बहादुरगढ़ के शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था  ।

मिल रही जानकारी के मुताबिक इस मामले में नामजद किए गए अनूप सिंह और अनिल मलिक किसान आंदोलन की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा थे । बहादुरगढ़ जिले की पुलिस ने इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए डीएसपी की अगुवाई में 3 इंस्पेक्टर और साइबर सेल को मिलाकर SIT बनाई है ।

उधर केस दर्ज होने के बाद टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रही महिला आंदोलनकारियों ने दोनों आरोपियों से पल्ला झाड़ लिया है । महिला आंदोलनकारियों ने बयान जारी करके कहा है कि दोनों आरोपी कभी भी संयुक्त किसान मोर्चा की टीम का हिस्सा नहीं थे । महिला आंदोलनकारियों का कहना है कि इस मामले में वे पूरी तरह पीड़ित पिता के साथ हैं और सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा देनी चाहिए । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# किसान आंदोलन

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई