√• बीजेपी नेता संबित पात्रा के टूलकिट पोस्ट पर ट्विटर ने जताई आपत्ति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• बीजेपी नेता संबित पात्रा के टूलकिट पोस्ट पर ट्विटर ने जताई आपत्ति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के उस ट्वीट को ट्विटर ने मैनिपुलेट यानि हेर-फेर किया हुआ बताया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना से निपटने में नाकाम रहने और बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने टूलकिट बनाई है । पात्रा के इस कांग्रेस टूलकिट के आरोप को ट्विटर द्वारा हेरफेर मीडिया के रूप में चिह्नित किया गया है । कांग्रेस ने ट्विटर से उनके और अन्य बीजेपी नेताओं के ट्वीट को हटाने का आग्रह किया था, जिसमें उनकी पुलिस शिकायत का हवाला देते हुए तथाकथित टूलकिट को ठगी का काम बताया गया था ।

संबित पात्रा ने 18 मई को हैशटैग : 

#CongrssToolkitExposed के साथ ट्वीट पोस्ट किया था । इसे बीजेपी के कई नेताओं ने शेयर किया था । पात्रा ने ट्विटर पर लिखा था, मित्रों, महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने से संबंधित कांग्रेस के इस टूलकिट पर नजर डालिए । यह एक आत्मीय प्रयास के बजाय दोस्ताना पत्रकारों" और प्रभावित करने वालों की मदद से पीआर अभ्यास अधिक है । आप खुद कांग्रेस का एजेंडा पढ़ें: #CongressToolKitExposed इसके साथ ही पात्रा ने वह डॉक्यूमेंट भी शेयर किया था ।


★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# BJP

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई