√• तौकते बुरी गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला, गुजरात तट के लिए येलो अलर्ट जारी किया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• तौकते बुरी गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला, गुजरात तट के लिए येलो अलर्ट जारी किया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】चक्रवात तौकते बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है । भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने 16 मई रविवार को बताया कि इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 मई की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की बहुत संभावना है और यह 18 मई को तड़के पोरबंदर और भावनगर जिले के महुवा शहरा के बीच से राज्य के तट को पार करेगा । आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है ।
आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के मुताबिक, 18 मई तक हवा की गति 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ने के आसार हैं । जबकि कुछ वक्त के लिए हवा की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं । आईएमडी ने बताया कि दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तथा इससे सटे हुए कर्नाटक के तटों पर हवा की गति 70-80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है और 16 मई को उत्तर महाराष्ट्र के तटों के पास हवा की गति 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है ।
उसने बताया कि वायु की गति महाराष्ट्र के तट पर 17 मई से 18 मई की सुबह तक 65-75 किलोमीटर से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है । उत्तर पूर्वी अरब सागर और गुजरात तट पर पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली तथा अपतटीय इलाकों पर हवा की रफ्तार 150-160 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है तथा 18 मई को तड़के देवभूमि द्वारका, जामनगर और भावनगर जिलों में हवा की रफ्तार 120-150 से लेकर 165 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है ।
आईएमडी ने कहा कि जूनागढ़ में समुद्र में करीब तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं । जबकि तूफान के तट के टकराने के दौरान दीव, गिर सोमनाथ, अमरेली, भरूच, भावनगर, अहमदाबाद, आणंद और सूरत में एक-2.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा इलाकों में पानी भर सकता है । मौसम विभाग का चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर जारी किया है अलर्ट । कल 17 मई को गुजरात तट के पोरबंदर और महुआ के मध्य क्षेत्र से गुजरेगा यह चक्रवात ।
18 मई को शाम तक दक्षिण पश्चिम राजस्थान से प्रवेश की संभावना हैं ।आज 16 मई रविवार उदयपुर, जोधपुर, कोटा संभाग 30 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना कल उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना हैं । 18 मई को उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना हैं । कोरोना के बाद एक और चक्रवाती आफत: गोवा के तटीय क्षेत्र से टकराया तौकते, अगले 12 घंटे मुशिबत के; गृह मंत्री ने बुलाई अहम बैठक ।
गुजरात और महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों पर अरब सागर में बन रहे चक्रवात 'तौकते' का खतरा मंडरा रहा है । मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान गोवा के तटीय क्षेत्र से टकरा गया है । अब वह गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है । मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है । अगले 12 घंटों के दौरान गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका हैं । इस वजह से मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर रविवार से ही तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है । अगले 12 घंटों के दौरान इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है । यह तूफान 18 मई की सुबह गुजरात के पोरबंदर और महुआ कोस्ट के बीच से गुजरेगा ।
गृहमंत्री ने बुलाई अहम बैठक:
इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात को लेकर अहम बैठक बुलाई है । इसमें राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है- इस वर्चुअल बैठक में महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों के अलावा दमन और दीव और दादरा नगर हवेली के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। 160 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है । IMD के मुताबिक शनिवार देर रात 2.30 बजे ये चक्रवात गोवा के पणजी तट से 150 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में, मुंबई से 490 किलोमीटर दक्षिण, गुजरात के वेरावल से 880 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था । तूफान के दौरान बारिश के साथ 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है । महाराष्ट्र, केरल और गुजरात के तटों पर तीन दिन तक तूफान का असर रहने की आशंका है । तूफान का असर तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिमी राजस्थान और लक्षद्वीप में भी हो सकता है । इस चक्रवात को म्यांमार ने 'ताऊ ते' नाम दिया है । तौकते की ताकत को देखते हुए राज्य में NDRF की टीमें तैनात की गई ।
कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण KSDMA के मुताबिक चक्रवात तौकते की वजह से पिछले 24 घंटों में 6 ज़िलों, 3 तटीय जिलों और 3 मलनाड जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई थी ।अब तक 4 लोगों की जान गई और 73 गांव प्रभावित हुए थे । गुजरात में चक्रवाती तूफान तौकते ते को देखते हुए राज्य में NDRF की टीमें तैनात की गई थी । NDRF गांधीनगर के डिप्टी कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि 24 टीमें आज शाम तक अपनी जगह ले लेंगी थी, जिसमें 13 टीमें बाहर से मंगाई गई थी ।
मोदी ने हाईलेवल मीटिंग की, तूफान के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हाईलेवल मीटिंग की और तैयारियों का जायजा लिया था । प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से बताया गया कि मीटिंग में केंद्र सरकार के सीनियर अफसरों के साथ-साथ महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात के अधिकारी शामिल हुए थे । बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैबिनेट सचिव तटीय राज्यों के मुख्य सचिवों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों के लगातार संपर्क में रहेंगे । गृह मंत्रालय 24 घंटे इस पर नजर बनाए रखेगा और राज्यों के संपर्क में रहते हुए फौरन जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाएगा ।
NDRF की 53 टीमें अलर्ट पर, NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान ने शुक्रवार को बताया- NDRF की 53 टीमों को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों पर तैनात किया जा रहा है । वायुसेना अलर्ट; मछुआरों को दी गई चेतावनी । तूफान की संभावना को देखते हुए भारतीय वायुसेना भी अलर्ट मोड में है. वायुसेना ने 16 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 18 हेलिकॉप्टर को राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के लिए कहा है । गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्री इलाकों में साइक्लोन को लेकर कोस्ट गार्ड अलर्ट पर है. साथ ही मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी दी गई है ।
गुजरात पर होगी सबसे ज्यादा असर, मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर गुजरात पर पड़ेगा । द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ,अमरेली,राजकोट,मोरबी और जामनगर जिलों में घासफूस के बने मकान पूरी तरह तबाह हो जाएंगे, मिट्टी के घरों को भी भारी नुकसान होगा, पक्के मकानों को भी कुछ नुकसान पहुंच सकता है । भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#तूफान तौकते#
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..