√•नेपाल -काठमांडू : एवरेस्ट पर पहुंचा कोरोना वायरस, 100 से अधिक पर्वतारोही संक्रमित/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•नेपाल -काठमांडू : एवरेस्ट पर पहुंचा कोरोना वायरस, 100 से अधिक पर्वतारोही संक्रमित/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】नेपाल के काठमांडू से कोरोना वायरस ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भी अपने पांव पसार दिये हैं । पर्वतारोहण से जुड़े एक विशेषज्ञ के अनुसार कम से कम 100 पर्वतारोही और सहयोगीकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है । हालांकि नेपाल के अधिकारियों ने इससे इन्कार किया है । आस्ट्रिया के लुकास फर्टनबाक वायरस के डर के कारण पिछले सप्ताह अपना एवरेस्ट अभियान रोकने वाले एकमात्र प्रमुख पर्वतारोही थे । उन्होंने 22 मई शनिवार को कहा कि उनका विदेशी गाइड और छह नेपाली शेरपा गाइड का परीक्षण पॉजीटिव आया है ।
लोगों को अपने तंबूओं के अंदर से खांसते हुए सुना था:
फर्टनबाक ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक निजी समाचार एजेंसी से कहा था कि, 'हम अब सभी पुष्ट मामलों के बारे में जानते हैं । बचाव दल, बीमा कंपनियों, चिकित्सकों, पर्वतारोहण से जुड़े लोगों से इसकी पुष्टि की गयी है । मेरे पास पॉजिटिव पाये गये मामलों की सूची है, इसलिए हम इसे साबित कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि हमारे पास कम से कम 100 ऐसे लोगों की सूची है, जिन्हें आधार शिविर में कोविड के लिये पॉजिटिव पाया गया है । यह संख्या 150 या 200 के करीब हो सकती है । फर्टनबाक ने कहा कि एवरेस्ट आधार शिविर में कई मामले थे क्योंकि उन्होंने स्वयं लोगों को बीमार देखा और लोगों को अपने तंबूओं के अंदर से खांसते हुए सुना ।
408 विदेशी पर्वतारोहियों को एवरेस्ट पर चढ़ने की दी गयी थी अनुमति:
इस सत्र में कुल 408 विदेशी पर्वतारोहियों को एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति दी गयी थी । उनके साथ सैकड़ों शेरपा और सहयोगीकर्मी भी रहते हैं । जो कि अप्रैल से ही आधार शिविर में रह रहे हैं । नेपाल के पर्वतारोहण विभाग से जुड़े अधिकारियों ने हालांकि इस सत्र में आधार शिविर में पर्वतारोहियों और सहयोगीकर्मियों में किसी सक्रिय मामले से इन्कार किया है । महामारी के कारण पिछले साल पर्वतारोहण पर रोक लगी थी ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•
#नेपाल#एवरेस्ट#कोरोनानेगेटिव

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..