√• अलर्ट! तेजी से आगे बढ़ रहा ‘तौकाते’, केरल में भारी बारिश, गुजरात में तबाही संभव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अलर्ट! तेजी से आगे बढ़ रहा ‘तौकाते’, केरल में भारी बारिश, गुजरात में तबाही संभव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अरब सागर से उठा इस साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकाते तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को केरल के कोट्टायम तट पर इसके कारण भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इसका रूप और विकराल होगा और 18 मई की सुबह तक इसके गुजरात पहुंचने के आसार हैं, जहां इससे भारी तबाही की आशंका है। इस बीच एनडीआरएफ ने 53 टीमों को राहत कार्य के लिए तैनात करने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग ने भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया था। अनुमान है कि जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ेगा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
दौरान अरब सागर में उठे तूफान तौकते का व्यापक महाराष्ट्र में असर देखने को मिले ऐसी संभावना है। भारत के कई सागर तटीय इलाके चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद इससे पूरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। तूफान से मुंबई के तटीय इलाकों में तबाही की आशंका को देखते हुए मुंबई में अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई की मेयर असौ. किशोरी पेडनेकर ने इस संदर्भ में बताया कि, 'हम लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है कि दिनांक 15 और 16 मई को चक्रवात महाराष्ट्र को प्रभावित कर सकता है। इसलिए हम सागर तटीय इलाकों में काम कर रहे हैं।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#तौकाते#तूफान

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..