√•अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना को मात दे पहुंचा जेल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना को मात दे पहुंचा जेल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोना संक्रमित हो चुके अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने आखिरकार कई दिनों के इलाज के बाद इस वायरस को मात दे ही दी । कोरोना से ठीक होने के बाद उसे 11 मई को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया ।
बताते चलें कि कोरोना की गिरफ्त में आने के बाद छोटा राजन को 22 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था । पिछले दिनों उसके निधन की खबर भी तेजी से फैली थी, जिसका बाद में तिहाड़ जेल प्रशासन ने खंडन जारी किया था । अब कोरोना से ठीक होने के बाद उसे एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है । कड़ी सुरक्षा के बीच उसे तिहाड़ की जेल नंबर-2 में रखा गया है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# छोटा राजन#कोरोना नेगेटिव

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..