• जो बाइडेन ने पेश किया 6 ट्रिलियन डॉलर का पहला बजट,अमीरों पर सितम-औरों पर रहम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• जो बाइडेन ने पेश किया 6 ट्रिलियन डॉलर का पहला बजट,अमीरों पर सितम-औरों पर रहम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपने बजट की जानकारी देते हुये कहा था कि इस साल 2021 का योजनाबद्ध रक्षा व्यय 1,350 अरब युआन (करीब 209 अरब अमेरिकी डालर) होगा । अमेरिका के रक्षा बजट 2021 के लिये 740.5 अरब डालर रखा गया है । 

दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है । 6 ट्रिलियन डॉलर के इस बजट में सबसे ज्यादा प्रावधान पेंटागन और अन्य सरकारी कार्यालयों के संचालन के लिए किया गया है । इसके बाद जलवायु परिवर्तन से निपटने को तवज्जो देते हुए बजट में 800 बिलियन डॉलर के प्रावधान का जिक्र है । बतौर राष्ट्रपति बाइडेन का यह पहला बजट अमीरों के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि इसमें उनसे ज्यादा टैक्स वसूलने के कही गई है ।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडेन द्वारा पेश बजट को कांग्रेस की मंजूरी मिलना बाकी है । वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने बजट पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि इससे देश कर्ज में डूब जाएगा । रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कर्ज 2031 तक सकल घरेलू उत्पाद के 117% तक पहुंच जाएगा जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा होगा ।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बजट में कोरोना महामारी से निपटने के प्रावधानों के साथ ही कई जरूरी मुद्दों को प्राथमिकता दी है । जिसमें जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, चिकित्सा,सार्वजनिक परिवहन और टेक्नोलॉजी शामिल हैं । व्हाइट हाउस का कहना है कि इस बजट से अर्थव्यवस्था की सुस्ती दूर होगी और उसे गति मिलेगी । यह बजट हर मायने में एक आदर्श बजट है ।

बजट में क्लाइमेट चेंज से निपटने और क्लीन एनर्जी के लिए 800 बिलियन डॉलर का प्रावधान किया गया है । वहीं 3 और 4 वर्षीय बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा प्रदान करने के लिए  बजट में 200 बिलियन डॉलर प्रदान किए गए हैं । सभी नागरिकों के लिए कम्युनिटी कॉलेज के दो वर्षों के लिए 109 बिलियन डॉलर, नेशनल पेड फैमिली और मेडिकल लीव प्रोग्राम के लिए 225 बिलियन डॉलर, रोड और ब्रिज आदि के लिए 115 बिलियन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 160 बिलियन और प्रत्येक अमेरिकी तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने के लिए बजट में 100 बिलियन डॉलर का प्रावधान है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#अमेरिका


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई