√• ब्लैक फंगस को लेकर HC ने केंद्र से दवा की उत्पादन क्षमता और स्टॉक का ब्योरा मांगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• ब्लैक फंगस को लेकर HC ने केंद्र से दवा की उत्पादन क्षमता और स्टॉक का ब्योरा मांगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है । हाई कोर्ट ने 20 मई को केंद्र सरकार से ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस की दवा को लेकर हलफनामा दाखिल करने को कहा था । अदालत ने दवा की वर्तमान उत्पादन क्षमता, मौजूदा स्टॉक, कंपनियों के लाइसेंस और वर्तमान क्षमता के बारे में सवाल किए थे । दवा बढ़ी हुई क्षमता को लेकर भी सवाल पूछा था। केंद्र सरकार से देश भर में ब्लैक फंगस की दवा की उपलब्धता के लिए दवाओं के आयात के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी थी ।दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में अब 25 मई को सुनवाई करेगा ।
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि हम चाहते हैं कि केंद्र इन सभी आंकड़ों के हिसाब से एक हलफनामा दाखिल करे । केंद्र सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि वह सभी चरणों का विवरण देते हुए एक हलफनामा दाखिल करेंगे साथ ही केंद्र सरकार कीमत निर्धारण के लिए भी एक फार्मूला तय करेगा ।
हाईकोर्ट ने दोहराया कि दवा की मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने की जरूरत है । हाईकोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या केंद्र आपातकालीन स्थिति में आयात कर सकता है । हम यह नहीं कह रहे कि केंद्र दिल्ली के साथ अन्याय कर रहा है, लेकिन मुद्दा समय और मानव जीवन का है । 5 फीसदी आवंटन उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता है । अदालत ने केंद्र से कहा, आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास 10 के स्थान पर 5 वॉयल हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#हाईकोर्ट

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..