√•लाख वर्ग किमी में फैली बर्फ की चादर में पिघलने के संकेत, चिंतित वैज्ञानिक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•लाख वर्ग किमी में फैली बर्फ की चादर में पिघलने के संकेत, चिंतित वैज्ञानिक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【 मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि ग्रीन लैंड स्थित बर्फ की चादर के पिघलने के संकेत मिलने लगे हैं । जर्मनी के पोट्सडैम इंस्टिट्यूट फॉर क्लाइमेट इंपैक्ट रिसर्च (PIK) के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर के सेंट्रल-वेस्टर्न पार्ट में ये संकेत देखे गए हैं । ये इलाके अब संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं ।
स्टडी में कहा गया है कि बढ़ते तापमान की वजह से इन बर्फ की चादर के भीतर पिघलने के संकेत दिख रहे हैं । ग्रीन लैंड की ये बर्फ की चादर दुनिया में अंटार्कटिका के बाद सबसे बड़ी चादर है । ये करीब 17 लाख स्क्वायर किलोमीटर में फैली हुई है । अब वैज्ञानिकों ने कहा है कि तापमान के एक स्तर के बाद अगर ये चादर पिघलना शुरू हुई तो करीब 900 वर्षों में पूरी पिघल जाएगी । बर्फ की चादर के पिघलने की रफ्तार तेज हो सकती है । वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से आगाह किया है कि बर्फ की चादर के पिघलने की रफ्तार तेज हो सकती है । कहा जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो वैश्विक तौर पर समुद्री जल स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है । शोधकर्ता निकलास बोएर्स ने बताया है-ये चादर अब अस्थिर हो रही है । ये गंभीर संकेत हैं. हमारी स्टडी में पता चला है कि पिघलने की रफ्तार बढ़ सकती है । जो बेहद चिंताजनक मामला है । ग्लोबल वार्मिंग का मामला इस वक्त वैश्विक चिंता का विषय । बता दें ग्लोबल वार्मिंग का मामला इस वक्त वैश्विक चिंता का विषय है । दुनियाभर के देश इसे लेकर प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी इसके ठोस परिणाम सामने आते नहीं दिख रहे हैं । धरती का तापमान बढ़ने की वजह से ग्लेशियरों के पिघलने की खबरें आती रही हैं । अब ग्रीनलैंड बर्फ की चादर को लेकर आई खबर ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है ।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel• #ग्लेशियर
 

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई