√• गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात तौकते, फिरभी मचाई तबाही, 4 की मौत/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात तौकते, फिरभी मचाई तबाही, 4 की मौत/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा हैं चक्रवात तौकते । गुजरात की स्थिति अब खतरे से बाहर है। हवा की गति कम हो चुकी है और बारिश भी थोड़ी कम हो चुकी है और शाम तक ये डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा।

बाड़मेर : बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में दिखने लगा "ताऊ-ते" तूफ़ान का असर ।तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू । धीरे-धीरे बाड़मेर के सीमावर्ती गांवों में ताऊ-ते का प्रवेश शूरू।

मुम्बई के पास समंदर में बड़ा हादसा :
समंदर में फंसा बार्ज P305 डूबा समंदर में, मुंबई हाई इलाके में डूबा जहाज P305, जहाज से अब तक 146 लोगों को बचाया गया, भारतीय नौसेना ने बचाया लोगों को, जहाज डूबने से 127 लोग 12 घंटे से लापता, जहाज में सवार थे कुल 273 लोग, INS कोलकाता और INS कोच्चि रेस्क्यु में जुटे । तूफान तौकाते के चलते बजरा "P305" बह गया था । बजरा "P305" से 146 लोगों को सुरक्षित निकाला, नौसेना ने अब तक 146 लोगों को सुरक्षित निकाला, नौसेना का राहत-बचाव का काम जारी ।

पाली- जिले में रेड अलर्ट, आज जिले के प्रवेश करेगा चक्रवात । 20 मई तक रहेगा चक्रवात का असर, 8 इंच तक हो सकती है बारिश , 60 किलोमीटर प्रतिघन्टा की रफ्तार से चलेगी हवा । बाड़मेर रेड अलर्ट जॉन से आया बाहर, चक्रवाती तूफान ने बदला अपना रुख । अब दक्षिणी राजस्थान के जिलों की तरफ बढ़ेगा चक्रवाती तूफान तौकते ।

तौकते तूफान का कहर :
गृह मंत्री अमित शाह ने की 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान सीएम से बात की शाह ने, गृह मंत्री अमित शाह ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा, अमित शाह ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हालात की ली जानकारी ।

गुजरात:तौकाते तूफान के चलते 4 लोगों की मौत, कर्नाटक में भी 4 लोगों की मौत, गोवा व केरल में 2-2 लोगों की मौत । नौसेना ने तूफान में फंसे बजरे पर सवार 146 लोगों को बचाया, अन्य की तलाश जारी ।

मुंबई:भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए : चक्रवातीय तूफान तौकतेके कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को बचा लिया है और बाकियों की तलाश अभी जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने बचाव कार्य के लिए मंगलवार सुबह पी-81 को तैनात किया था. यह खोज एवं बचाव कार्यों के लिए नौसेना का एक बहुमिशन समुद्री गश्ती विमान है ।

अधिकारी ने कहा कि खोज एवं बचाव (एसएआर) कार्य सारी रात चला और समुद्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए मंगलवार सुबह छह बजे तक पी305 से 146 लोगों को बचा लिया गया. आईएनएस कोच्चि तथा आईएनएस कोलकाता ने 111 लोगों को बचाया, अपतटीय सहायता पोत (ओएसवी) ‘ग्रेटशिप अहिल्या’ ने 17 लोगों को और ओएसवी ‘ओशन एनर्जी’ ने 18 लोगों को बचाया ।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि बजरा ‘गल कन्स्ट्रक्टर’ बहकर कोलाबा पॉइंट के उत्तर में 48 समुद्री मील दूर चला गया, इसमें 137 लोग सवार हैं. एक आपातकालीन ‘टोइंग’ पोत 'वाटर लिली', दो सहायक पोत और सीजीएस सम्राट को क्षेत्र में मदद के लिए तथा चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए भेजा गया हैं । प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आईएनएस तलवार एक अन्य तेल रिग सागर भूषण और बजरे एसएस-3 की मदद के लिए भेजा गया हैं। दोनों ही अभी पीपावाव बंदरगाह से लगभग 50 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में हैं । सागर भूषण में 101 और बजरे एसएस-3 पर 196 लोग सवार हैं ।

आज सुबह यह बचाव अभियान और व्यापक किया गया: उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के पी81 निगरानी विमान की तैनाती के साथ ही आज सुबह यह बचाव अभियान और व्यापक किया गया. मौसम की स्थिति देखते हुए राहत एवं बचाव के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर भी तैनात किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव के प्रयास जारी रहेंगे, अभियान को अधिक व्यापक बनाने के लिए नौसेना के और संसाधन भी तैयार हैं ।

नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे:
इससे पहले, सोमवार को निर्माण कम्पनी ‘एफकान्स’ के बंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए थे और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे. इन दो बजरे पर 410 लोग सवार थे. दो बजरे की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया था ।

जालोर- ताऊते तूफान का असर, गुजरात से सटी ।सीमा रानीवाड़ा क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ काले बादलों की आवाजाही हुई शुरू, बूंदाबांदी जारी ।

सिरोही- आबूरोड, माउंट आबू और पिंडवाड़ा क्षेत्र में हवाओं का दौर शुरु । जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कर रहे लगातार मॉनिटरिंग, आबूरोड, मण्डार में @NDRFHQ की टीम भेजी, पिण्डवाड़ा में सिविल डिफेन्स की टीम तैनात, भारी बारिश का अलर्ट,
सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश, जिले में अलग-अलग स्थानों पर रेस्क्यू टीम की गठित, उपखण्ड स्तर पर बनाये कंट्रोल रूम ।

मुम्बई :में तूफान तौकाते का कहर :
समंदर में फंसा बार्ज P305 जहाज डूबा, जहाज से अब तक 177 लोगों को बचाया, जहाज में 273 लोग सवार थे, 96 लापता, मुंबई तौकाते से 4 लोगों की हुई मौत, 500 पेड़ गिरे, गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश हो रही, तूफान से कई जिलों में पेड़ और खंभे गिरे

गुजरात की स्थिति अब खतरे से बाहर है। हवा की गति कम हो चुकी है और बारिश भी थोड़ी कम हो चुकी है और शाम तक ये डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा। राजस्थान में थोड़ी बारिश होगी लेकिन खतरा उतना नहीं है। स्थिति अब नियंत्रण में है ।
तौकाते का अभी तक राजस्थान में नहीं कोई खास नकारात्मक असर । आपदा प्रबंधन महकमे के मुख्य सचिव आनंद कुमार ने लिया फीडबैक, सभी जिलों में तमाम तैयारियों को लेकर लिया वर्चुअल फीडबैक, SDRF-NDRF और सिविल डिफेंस की टीमों को भी किया हुआ अलर्ट ।

गुजरात में तौकते ने मचाई तबाही, अब तक 4 की मौत, मध्य प्रदेश में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट ।
देश कोरोना दूसरी लहर से जूझ रहा है । ऐसे में अब ताऊ ते चक्रवात ने तबाही मचा रखी है । राज्यों में साइक्लोन को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है । इस तूफान से गुजरात में चार लोगों की मौत हो गई तो मध्य प्रदेश में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है ।

साइक्लोन 18 मई को गुजरात के तट से टकराया:
वही पर भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 17 मई को चक्रवाती तूफान गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास तट से टकरा गया था । गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्री इलाकों में साइक्लोन को लेकर कोस्ट गार्ड को अलर्ट पर रखा गया है । अब तक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं । भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 17 मई की देर रात तक तौकते गुजरात के तट से टकराया था और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया था । वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली थी ।

मध्य प्रदेश के जिलों में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अरब सागर के तटीय इलाकों में आये चक्रवात तौकते के चलते मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना के आलोक में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है । ये अलर्ट भारी बारिश का है । 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है । तौकते का सोमवार को भी प्रदेश में असर दिखा था । यहां 22 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी । मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया था । तूफान तौकते के असर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है । नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाहजहांपुर, आगर, नीमच और मंदसौर इन 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है ।

गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात तौकते:

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 मई मंगलवार को बताया कि चक्रवात तौकते सोमवार की मध्यरात्रि में सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और ऊना के बीच गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया था । गुजरात में साइक्लोन तौकते ने तबाही मचाई है । यहां अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है । भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवातीय तूफान तौकते के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को बचा लिया है और बाकियों की तलाश अभी जारी है ।

सूरत में कई जगह पेड़ गिरे:
गुजरात के सूरत में कई जगह पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं । पेड़ों को काटकर रास्ते से हटाने का काम जारी है । सूरत में अभी भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है. 17 मई दोपहर को तौकते के कारण महाराष्ट्र को तेज़ आंधी, तूफान और बारिश का सामना करना पडा, जिसके बाद गुजरात में इस तूफान ने प्रवेश किया था । यहां करीब 185 प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल रही हैं । तूफान के इस असर के कारण ही गुजरात की सरकार ने करीब 2 लाख लोगों को शिफ्ट किया, जो मुख्य रूप से गुजरात के तटीय इलाकों में निवास करते थे ।

तौकते का बिहार पर कोई खास असर नहीं:
अरब सागर में बन रहे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान तौकते का बिहार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा़ मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है । हालांकि IMD पटना ने बताया कि 19 मई को बिहार के पश्चिमी इलाके में ऊंचाई पर बड़े-बड़े बादल बनने की संभावना है़ ।

महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत, एक जहाज डूबा, उसमें सवार कई लोगों को बचाया गया फिरभी 96 लोग लापता, सैंकड़ों पैडों की गिरने की खबर ।

गुजरात में दो लाख लोगों को हटाया गया :
भीषण चक्रवाती तूफान सोमवार रात में गुजरात के सौराष्ट्र तट से आ टकराया था और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है । इससे पहले चक्रवात के कारण मुंबई में भारी वर्षा हुई और गुजरात में दो लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा । महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत हुई है ।

चक्रवाती तूफान तौकते का असर राजस्थान में मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पाली, उदयपुर जालौर, डूंगरपुर व सिरोही जिलों में बादलों की तेज गडगड़़ाहट के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व अत्यंत भारी बारिश हो सकती है ।

मंगलवार, 18 मई :
राजस्थान के जोधपुर, कोटा व अजमेर संभाग में भी 40 से 50 किमी गति की हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने और बीकानेर संभाग में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इधर, शेखावाटी इलाके में बुधवार को तेज बरसात की संभावना जताई गई है। जिसका असर भी अंचल में बादलवाही व फुहारों के रूप में दिखना शुरू हो गया है।

दो दिन राजस्थान के जिलों में भारी बरसात का अलर्ट :
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 मई को पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, सिरोही जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा तथा कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, पाली, जालौर, जैसलमेर, बाड़मेर नागौर जिलों में कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर व पाली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह 19 मई को पूर्वी राजस्थान के सीकर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, जयपुर व झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ अचानक 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। यहां बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर व पाली जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।

20 से साफ होगा मौसम :
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 मई से मौसम फिर सामान्य होना शुरू हो जाएगा। 20 मई को भरतपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राजस्थान: शेखावाटी में सुबह से बरस रही फुहारें :
इधर शेखावाटी में भी मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सोमवार से घिरे बादलों के बीच मंगलवार सुबह से अंचल के कई इलाकों में बरसात की हल्की फुहारें बरस रही है। जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है।

आज मंगलवार को देश में ये रहेगा मौसमी सिस्टम :
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार 19 मई बुधवार को बहुत भीषण चक्रवात तौकते के दक्षिण गुजरात तट पर सोमनाथ या अमरेली पर मध्य रात्रि या 18 मई मंगलवार की सुबह लैंडफॉल करने की उम्मीद हैं । लैंडफॉल के समय हवा की गति 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 170 किमी प्रति घंटे हो सकती है। दौरान गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र तट पर कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। केरल, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में कुछ तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में भी चक्रवाती तूफान तौकते का असर हुआ शुरू, इन जिलों में मचा सकता है तबाही ।
राजस्थान में चक्रवाती तूफान तौकते का असर शुरू हो गया है । प्रदेश में देर रात से ही ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर चल रहा है । राजधानी जयपुर में भी कभी हल्की तो कभी तेज बूंदाबांदी हो रही है । इसके अलावा दौसा, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, अजमेर, नागौर और करौली सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. बदले मौसम से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है । वहीं तापमान में आई गिरावट से गर्मी का अहसास नदारद हुआ है ।

राजस्थान:‘तौकते’ चक्रवात के असर को लेकर प्रदेश में प्रशासन सम्भावित तूफ़ान के ख़तरे को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है । ग्रामीण क्षेत्रों में हवाओं की रफ़्तार बढ़ रही है. इसी के चलते शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने के मामले सामने आ रहे हैं. मौसम विभाग ने तौकते के असर को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रेड, आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है ।

प्रदेश में 18-19 मई को तूफान का सर्वाधिक असर रहेगा । मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में दक्षिणी-पश्चिमी जिलों के रास्ते से प्रवेश करने के बाद यह तूफान उत्तरी-पूर्वी इलाकों से होता हुआ गुजरेगा । इस दौरान 30 जिलों को प्रभावित करेगा और 12 जिलों में अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है । इस दौरान 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है । प्रदेश में 18-19 मई को तूफान का सर्वाधिक असर रहेगा । 20 मई को यह तूफान उत्तरी पूर्वी इलाकों की ओर आगे बढ़ते हुए कमजोर पड़ जाएगा।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#तूफान तौकते#

    

Comments

  1. अपना अभिप्राय अवश्य दे इस समाचार के बारे में....

    ReplyDelete

Post a Comment

आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई