√•उत्तर प्रदेश में श्मशान में जगह नहीं मिली तो चबूतरे पर किया अंतिम संस्कार, लाशें जलाने के लिए जगह नहीं/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•उत्तर प्रदेश में श्मशान में जगह नहीं मिली तो चबूतरे पर किया अंतिम संस्कार, लाशें जलाने के लिए जगह नहीं/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ ही हालात भी बिगड़ने लगे हैं । संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ ही कोविड-19 की बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है । स्थिति ये है कि ज्यादातर श्मशान घाटों में शवों को जलाने के लिए जगह भी कम पड़ रही है । बीते गुरुवार को लखनऊ के भैसा कुंड श्मशान घाट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था । बताया जा रहा है कि यहां जब एक परिवार को अपने रिश्तेदार के शव का अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं मिली, तो उन्होंने प्लास्टिक शेड के नीचे ही चिता में अग्नि दे दी थी। चिता जलाने के बाद आग की लपटों से शेड पूरी तरह जलकर खाक हो गया हालांकि राहत की बात थी कि आग नहीं फैली थी क्योंकि आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को भैसा कुंड घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह ही नहीं थी । इसके बाद परिवार वालों ने अपने रिश्तेदार के शव का अंतिम संस्कार चबूतरे पर ही कर डाला था । ये चबूतरा लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था और छांव के लिए इसे प्लास्टिक शेड से ढंका गया था । अंतिम संस्कार के दौरान आग की लपटें तेज हो गईं, तो चिता की आग ने प्लास्टिक शेड को अपनी जद में ले लिया था । इस घटना का कुछ दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो ।
बता दें कि इसी भैसा कुंड श्मशान घाट का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल भी हुआ था, जिसमें एक साथ कई सारी चिताएं जलाई जा रही थीं । जिसके बाद नगर निगम ने घाट के बाहर नीली टीन की शेड की चादर से बाउंड्री बना दी थी ताकि अंदर की स्थिति का पता बाहर से न लग सके । दौरान बता दें कि लखनऊ में कोरोना के 5,183 नए मामले सामने आए हैं । जबकि 26 लोगों की मौत हो गई हैं । वहीं पूरे यूपी में गुरुवार को बीते 24 घंटे में 22,439 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है । 104 लोगों की मौत भी हुई है ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..