√• सीएम गहलोत बोले, घातक बन रही Covid-19 की दूसरी लहर,जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• सीएम गहलोत बोले, घातक बन रही Covid-19 की दूसरी लहर,जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने 13 अप्रैल मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 की दूसरी खतरनाक लहर से प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा में राज्य सरकार कोई कमी नहीं रखेगी । गहलोत ने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में प्रदेशवासियों से अपील की थी कि वे लॉकडाउन की तरह संयमित व्यवहार करें ।
बैठक में दिया चिकित्सा विशेषज्ञों ने सुझाव:
बैठक में चिकित्सा विशेषज्ञों ने सुझाव दिया था कि राज्य में सामाजिक-धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सीमित करने, कर्फ्यू का समय बढ़ाने, विवाह एवं अन्य समारोह में लोगों की संख्या कम करने के साथ ही लॉकडाउन के समान कड़े एवं प्रभावी कदम उठाना जरूरी है ।
जीवन रक्षा सर्वोपरि:
मुख्यमंत्री ने इस पर प्रमुख शासन सचिव गृह अभय कुमार को निर्देश दिए थे कि वे इन सुझाव के मद्देनजर जरूरी गाइडलाइन तैयार करें । उन्होंने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है । आमजनता को इससे कुछ तकलीफ हो सकती है, लेकिन जीवन रक्षा सर्वोपरि है ।
दवाओं सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं और बढाई जाएं:
गहलोत ने कोविड संक्रमित रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए किसी भी स्थिति का आकलन कर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में कोई कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए थे । उन्होंने कहा था कि डेडीकेटेड कोविड केयर अस्पतालों, डे-केयर सेन्टर, पोस्ट कोविड केयर सेन्टर, ऑक्सीजन एवं आईसीयू बैड, दवाओं सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं और बढाई जाएं । जैसलमेर में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना । जिले में कोरोना से एक महिला की मौत की सूचना, बांधेवा गांव में एक वृद्ध महिला की मौत की सूचना, वृद्धा की मौत से इलाके में फैली सनसनी, सूचना मिलने पर चिकित्सा विभाग की टीम मौके हुई रवाना, इलाके में कुछ दिन पूर्व परिवार के एक बुजुर्ग ने भी तोड़ा था दम । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..