√• पतंजलि में 83 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोरोना टेस्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• पतंजलि में 83 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोरोना टेस्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】उत्तराखंड में कोरोना का कहर अब बढ़ता ही जा रहा है । वहीं अब इस महामारी ने पतंजलि योगपीठ में भी दस्तक दे दी है । हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में 83 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं । सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है । अब बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव का भी कोरोना टेस्ट किया जा सकता है । इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने के बाद अब प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है । वहीं पतंजलि पीठ में मौजूद अन्य लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है ।

जानकारी के अनुसार पतंजलि योगपीठ के कई संस्थानों में हर दिन कोरोना के मरीज मिल रहे है । हरिद्वार के सीएमओ डॉक्टर शंभू झा ने बताया कि 10 अप्रैल से अब तक पतंजलि योगपीठ आचार्यकुलम और योग ग्राम में 83 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं । इन कोरोना मरीजों को पतंजलि परिसर में आइसोलेट किया गया है । सीएमओ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बाबा रामदेव की भी कोरोना जांच की जाएगी ।
【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Nees Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई