√•खबर राजस्थान से: कई बड़े शहरों में हुआ कोरोना विस्फोट, गहलोत सरकार ने उठाए कदम/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

खबर राजस्थान से: कई बड़े शहरों में हुआ कोरोना विस्फोट, गहलोत सरकार ने उठाए कदम/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】जोधपुर के तिंवरी तहसील क्षेत्र में हुआ कोराना विस्फोट । क्षेत्र में एक साथ आए 55 पॉजिटिव मरीज, चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप, मथानिया में 26, तिंवरी में 18, उमेदनगर में 4, माणकलाव में 2, रामपुरा, रजासनी, बीजंवाडिया, भैसेर कोटवाली, भैसेर कोटड़ी में पाए गए एक-एक मरीज। बाड़मेर जिले में कोविड पॉजिटिव का आंकड़ा दूसरे दिन भी अर्द्धशतक पार। 18 अप्रैल को 53 नए कोविड पॉजिटिव मरीज, जिले में एक्टिव कोरोना मरीजो कि संख्या पहुँची 343 । दौरान बाड़मेर कर्फ्यू : शहर में दिख रहा कर्फ्यू का व्यापक असर प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात पुलिस के जवान । बाहर निकल रहे लोगों से की जा रही पूछताछ । बिना कारण बाहर निकल रहे लोगों को भेजा जा रहा घर । वींकेड लॉकडाउन की पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी । पुलिस कप्तान आनंद शर्मा खुद कर रहे हैं मोनिटरिंग ।


√• कोरोना सख्ती पर CM का मंत्रियों के साथ मंथन: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में लग सकती हैं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, राज्य में कर्फ्यू अवधि बढ़ाने पर भी विचार, ऐलान शाम को ।
कोरोना के रोज बढ़ते मामलों के बाद अब राजस्थान सरकार सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सीएम निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक की। मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना से पैदा हुए हालात और आगे सख्त फैसले लेने पर चर्चा हुई थी । बैठक में कोराना से ज्यादा प्रभावित जिलों में लॉकडाउन लगाने पर फैसला आ सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री कई बार लॉकडाउन नहीं लगाने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अब विशेषज्ञों ने लॉकडाउन जैसी ही सख्ती की सलाह दी है। ज्यादा प्रभावित जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा सहित दर्जन भर जिलों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगना तय माना जा रहा है। लॉकडाउन लगाया जाए या कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई जाए । मंत्रिपरिषद की बैठक में यह तय है कि लॉकडाउन लगाया जाए या ज्यादा प्रभावित जिलों में कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया जाए ?। मुख्यमंत्री ने 17 अप्रैल शनिवार रात को ही चिकित्सा विशेषज्ञों,कोरोना कोर ग्रुप सहित ज्यादा प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स, एसपी के साथ तीन घंटे तक बैठक की थी। एक्सपर्ट ने 15 दिन के लॉकडाउन की सलाह दी थी। मंत्रिपरिषद की बैठक में इसी बात पर फैसला होना है कि लॉकडाउन लगाया जाए या कर्फ्यू की अवधि को ही बढ़ाकर ज्यादा सख्ती की जाए।
विशेषज्ञों की सलाह लॉकडाउन :
मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा भी हुई हैं । पहला बिंदु लॉकडाउन का है, कई मंत्रियों का मानना है कि पूरे प्रदेश को लॉकडाउन करना सही नहीं रहेगा। इसकी जगह ज्यादा प्रभावित जिलों में कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया जाए और वीकेंड कर्फ्यू जारी रखा जाए। मंत्रिपरिषद की बैठक में इसी पर मंथन चल रहा है। उधर विशेषज्ञों ने लॉकडाउन की सलाह दी है।

√• 18 अप्रैल रविवार की शाम 7:30 बजे गहलोत प्रेस कॉन्फेंस कर पाबंदियों की घोषणा करेंगे । अब वो घोषणा कौनसी है उसके लिए हमारे साथ बने रहे ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोराना पाबंदियों पर 5 बजे ओपन बैठक की थी जिसे सोशल मीडिया पर  देखा सुना गया । इस बैठक में पाबंदियों पर बात हुई थी। इसके बाद शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री अशाोक गहलोत प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी । उसमेनई पाबंदियों के बारे में घोषणा की थी।
राजस्थान में काेरोना: पिछले साल पूरे नवंबर में मिले थे 71 हजार से ज्यादा केस, इस बार 17 दिन में ही रिकॉर्ड टूटा हैं । जयपुर के जौहरी बाजार की बात करें तो यहां लॉकडाउन का असर साफ देखा जा रहा है। यहां सड़कें वीरान ही नजर आ रही हैं। राजस्थान के प्रमुख शहरों में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर हर जगह हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कोरोना की पहली लहर यानी पिछले साल नवंबर में सबसे ज्यादा 71 हजार 130 संक्रमित सामने आए थे। इस साल दूसरी लहर अप्रैल में तेज हुई और अप्रैल के 17 दिन के भीतर ही 71 हजार 206 केस आ गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 अप्रैल रविवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी । उसके बाद देर शाम ओपन बैठक बुलाई थी , जिसमें लॉकडाउन के बढ़ाने पर अपना निर्णय बताया था। जयपुर की बात करें तो RUHS में 800 से अधिक बेड फुल हो चुके हैं। अस्पतालों में बेड फुल होते देख कोटा के कलेक्टर ने हॉस्टल, धर्मशालाओं में इंतजाम के निर्देश दिए हैं।
रिकवरी रेट में 12% से ज्यादा गिरावट आई हैं । अभी राजस्थान में 59 हजार 999 एक्टिव केस हैं। कोरोना की संक्रमण दर राज्य में 12 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। रिकवरी रेट भी पिछले 17 दिन में 96.55% से गिरकर 84.39% हो गया है यानी इसमें 12% से ज्यादा गिरावट आई है। सीएम के गृह जिले में हुई हैं
सबसे ज्यादा मौत । मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में हालात बहुत तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। जयपुर के बाद सबसे ज्यादा केस यहीं मिल रहे हैं। अप्रैल में अब तक जोधपुर में कुल 9 हजार 134 केस मिले हैं । जबकि ऑन रिकॉर्ड 50 लोगों की जान चली गई। पूरे राज्य में जोधपुर जिला ऐसा है, जहां अप्रैल में अब तक सबसे ज्यादा मौत हुई है। शिक्षा नगरी कोटा बनी हैं कोरोना का नया हॉटस्पॉट ।
राज्य की शिक्षा नगरी कोटा भी जयपुर, जोधपुर के बाद तीसरा सबसे बड़ा 'हॉटस्पॉट' बन गई है। यहां 17 अप्रैल शनिवार को रिकॉर्ड 1 हजार 49 केस मिले थे। कोटा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री से लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की है। यहां निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई घटने से भी मुश्किलें बढ़ रही हैं।
उदयपुर के सभी बड़े अस्पतालों के ICU फुल
झीलों की नगरी उदयपुर में भी कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां आस-पास के छोटे जिलों से भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज रेफर होकर आ रहे हैं। यहां के 4 बड़े अस्पतालों में ICU बेड लगभग फुल हो चुके हैं। यहां 197 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब बहुत कम ही वेंटिलेटर वाले बेड खाली बचे हैं। उदयपुर में बीते 17 दिनों के अंदर 41 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।

√• वीकेंड लॉकडाउन : जयपुर, जोधपुर और उदयपुर सहित बड़े शहरों में सख्ती और बढ़ी हैं । तो चितौड़गढ़ में बस स्टैंड पर बिना मास्क के दिखे थे लोग । नागौर में मास्क नहीं तो सामान नहीं का फैसला । जयपुर में बेरिकेड्स के बीच जरूरी लोग सड़कों पर हैं। बाकी सब बंद है। दुकानों के शटर डाउन हैं। सड़कों पर वाहनों का जाम नहीं है। कामकाज पर जाने वालों की भीड़ नहीं है। घर पर सुबह कहीं जाने की जल्दी नहीं है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की मारामारी नहीं है। प्रदेश में वीक एंड लॉकडाउन का दूसरा दिन फिर कुछ ऐसा ही मंजर पेश कर रहा है। वैसे 18 अप्रैल रविवार है, इसलिए अवकाश का दिन भी है। शुक्रवार शाम 6 बजे से राज्य सरकार की ओर से वीक एंड लॉकडाउन लगाया गया था। जयपुर, जोधपुर, अलवर, उदयपुर और बीकानेर सहित बड़े शहरों में पुलिस की सख्ती ज्यादा बढ़ गई है। चितौड़गढ़ में बस स्टैंड पर लोग बिना मास्क के नजर आए थे। नागौर में किराना एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि बिना मास्क के किसी को सामान नहीं दिया जाएगा।
जयपुर के बरकत नगर का बाजार।
जयपुर : सब्जी मंडी, राशन की दुकानें खुलीं, सड़कों पर सिर्फ जरूरी लोग । राजधानी की सुबह और भी सुस्त थी। रविवार का अवकाश और लॉकडाउन। पुलिस के बैरिकेड्स और दुकानें बंद हैं। केवल जरूरी लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। स्थितियां यह हैं कि राशन की दुकानें और सब्जी मंडी खुली हैं, लेकिन अभी ग्राहक नहीं है। यही कारण है कि सब्जियों के भाव भी कुछ कम हो गए हैं।
अजमेर में सख्ती के बीच सब्जी मंडी में लोग।
अजमेर : पुलिस की सख्ती, लोग घरों में ।
शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू वीकेंड लॉकडाउन के बाद में पुलिस व प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी थी। अब रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन की स्थिति भी सख्ती में गुजर रही है। खुली दुकानों पर कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए सख्ती की गई। पहले दिन शनिवार को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही भीड़ दिखी थी लेकिन बाद में यहां भीड़ कम होने लग गई। रविवार सुबह बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर कम ही लोग नजर आए। वहीं बाजारों में खुली दुकानों पर ग्राहकाें की कोई भीड़ नजर नहीं आई।
चित्तौड़गढ़ बस स्टैंड पर लापरवाह लोग।
चित्तौड़गढ़ : न पुलिस की सख्ती, न लोग सतर्क
रविवार को सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान तो बंद रहे लेकिन लोगों की आवाजाही शनिवार से ज्यादा रविवार को रही थी । रविवार को सभी के छुट्टी का दिन रहता है। इसीलिए कई लोग बेवजह ही रास्ते में टहलने के लिए निकल गए थे । लोगों में पुलिस का खौफ भी बिल्कुल नजर नहीं आया। वही पुलिस ने भी सख्ती बरतना बंद कर दिया था। आते जाते लोगों से पूछताछ भी नहीं की,जबकि 1 दिन पूर्व शनिवार के दिन ही जिले में कोरोना के 283 मामले नए सामने आए थे।
नागौर: बिना मास्क सामान नहीं ।
नागौर में वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन दिन सड़क पर बेवजह घूमने वालों के चालान काटे गए थे। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण का भय अब नजर आने लगा है। वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन लोग बेहद जरूरी काम से ही बाहर निकलते दिखे थे। मंडियों, सड़कों और बाजार में आवाजाही बहुत कम नजर आई। वहीं, किराना एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि बिना मास्क के किसी को सामान नहीं दिया जाएगा।
अलवर: अब सोमवार को बाजार खुलेगा, मंगलवार को नहीं । दो दिन बंद रहने के बाद सोमवार को अलवर के बाजार खुलेंगे। लेकिन इसके अगले दिन मंगलवार को वापस बंद रहेंगे। कलेक्टर की ओर से सप्ताह में मंगलवार के दिन बाजार बंद रखने की पहले से घोषणा हुई है। हालांकि व्यापारी मंगलवार को बाजार खुलवाने की मांग कर रहे हैं।
कोटा की सड़कों पर पुलिस की पूछताछ़, पर घूमना-फिरना बंद नहीं। कोटा की सड़कों पर पुलिस की पूछताछ़, पर घूमना-फिरना बंद नहीं। कोटा: सख्ती, घूमना-फिरना, सब कुछ एक साथ । कोटा में सख्ती के बाद भी लोगों की आवाजाही बदस्तूर जारी रही थी । वीक एंड लॉक डाउन के दूसरे दिन रविवार के छुट्टी के दिन में लोग सड़कों पर घूमते दिखें थे। कोई ऑटो में बैठकर तो कोई बाइक पर बैठकर इधर से उधर आते जाते रहे थे। पुलिस लोगों से पूछताछ करती नजर आई थी। पास व आईडी कार्ड के बाद लोगों को आगे जाने दिया था । बेवजह घूमने वाले लोगों के चालान काटे गए थे। बाजार में मेडिकल, फल फ्रूट,सब्जी की दुकानें खुली रही थी। कुछ किराने की दुकानें भी खुली नजर आई। हालांकि की ग्राहकों की कमी रही थी । काेटा में यहां पुलिस साइड में सड़क पर लोगों की आवाजाही। काेटा में यहां पुलिस साइड में सड़क पर लोगों की आवाजाही। उदयपुर: मुख्य बाजारों में सन्नाटा । लेकसिटी उदयपुर में भी लॉकडाउन का सीधा असर देखने को मिल रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन शहर के मुख्य बाजारों में जहां सन्नाटा पसरा रहा था। उदयपुर की जनता ने भी घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ के खिलाफ जंग में प्रशासन का साथ दिया है।

√• जेसलमेर.. पोकरण शहर में कोरोना से दूसरी मौत । कोरोना संक्रमित महिला की हुई मौत, जोधपुर में उपचार के दौरान राजू देवी माली ने तोड़ा दम, मृतका थी शहर के महेशानन्द जी आश्रम के सामने की निवासी । बाड़मेर से राहत भरी खबर आई थी: 49200 वैक्सीन शहर पहुंची थी , सोमवार को टीकाकरण में फिर से आएगी तेजी । शहर के वैक्सीन सेन्टर पर लगाया जा रहा टीका। जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण और कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच रविवार18 अप्रैल को 49200 वैक्सीन बाड़मेर पहुंची। इस सप्ताह के 6 दिनों में केवल दस हजार वैक्सीन ही मिली थी। वैक्सीनेशन की गति बहुत धीमी हो गई थी। प्रदेश में बाड़मेर कोरोना के टीके लगाने में तीसरे स्थान पर है। अब वैक्सीन आने से सोमवार को टीकाकरण में फिर से तेजी आएगी। 12 अप्रैल को जिले में दस हजार वैक्सीन आई थी। 6 दिन बाद आज फिर 49200 वैक्सीन आई है। जिले में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने के कारण टीकाकरण की गति बहुत ही धीमी चल रही थी। 17 अप्रैल शनिवार को सबसे कम 970 कोरोना के टीके लगे थे।
204 सेंटर पर होगा टीकाकरण । जिले में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए 204 सेंटर बनाए गए थे। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा नहीं मिलने के कारण अधिकांश सेंटर बंद पड़े थे। अब तक वैक्सीन की मात्रा के अनुसार सेंटर खोले जा रहे थे। अब 49200 वैक्सीन मिलने के बाद सभी सेंटर्स पर वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है। सोमवार से सभी सेंटर्स पर वैक्सीनेशन शुरू की जाएगी। शनिवार को लगे सबसे कम टीके । प्रदेश में वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से बाड़मेर टीकाकरण में तीसरे स्थान पर था। जिले को पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिलने के कारण पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण की गति धीमी पड़ गई थी। शनिवार को जिले में सबसे कम 970 टीके ही लगे थे।
सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि शनिवार को सरकार ने 49200 वैक्सीन की डोज अलॉट कर दी थी। कल ही गाड़ी भेज दी थी, जो आज रविवार की सुबह बाड़मेर पहुंच गई है। सोमवार से सभी सेन्टरों पर काेरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में कल शनिवार को इस साल के सबसे ज्यादा 62 नए कोरोना पाॅजिटिव आए थे। जिले में अब संक्रमित मरिजों की संख्या 290 पहुंच गई है।

√•  जेसलमेर में कोरोना का बड़ा विस्फोट ।
जिले में 85 कोरोना पॉजिटिव आए सामने, अब तक का जिले का सबसे बड़ा आंकड़ा, जिले में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 324 । लॉकडाउन को लेकर किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति । मंत्रिमंडल की बैठक के प्रथम चरण में नहीं हो पाया फैसला, अब दूसरे चरण की बैठक में संभवतया इस बैठक में हो सकता लॉकडाउन पर अंतिम फैसला, अलबत्ता बैठक में सभी लोगों ने कोरोना के बिगड़ते हालात पर जताई चिंता, और अब अंतिम फैसले के लिए हर कोई देख रहा गहलोत की तरफ । मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए कई अहम फैसले ।.बाहर से आने वाले लोगों की होगी कड़ी जांच, कुंभ मेले से आने वाले लोग होंगे आइसोलेट, ऑक्सीजन की कमी को लेकर बनाया प्लान, सख्त पाबंदियां लगाने का फैसला छोड़ा सीएम पर राजस्थान में ज्यादा संक्रमण वाले शहरों में लग सकता पूर्ण लॉकडाउन, बाकी जगह कर्फ्यू बढ़ाने पर विचार  । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेकाबू कोरोना को लेकर चिंतित हैं । इसी के तहत आज कोरोना वायरस से उपजे हालातों पर गहलोत मंत्रिमंडल की बैठक में मंथन चला था । प्राप्त जानकारी के मुताबिक ज्यादा संक्रमण वाले शहरों में पूर्ण लॉकडाउन लग सकता हैं ।बाकी जगह कर्फ्यू बढ़ाने पर विचार चल रहा हैं । मुख्यमंत्री गहलोत शाम को आधिकारिक घोषणा करे ऐसी धारणा व्यक्त की गई थी ।मंत्रिपरिषद बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सीकर से जुड़े थे ।मंत्री भजनलाल जाटव, अर्जुन बामनिया भी वीसी से जुड़े थे । सीएम गहलोत आज शाम 5 बजे से ओपन मीटिंग करेंगे । मीटिंग के बाद पत्रकारों से भी बात करेंगे । VC के माध्यम से ही पत्रकारों से बात करेंगे । मीटिंग के बाद शाम 7:30 बजे पत्रकारों से बात करेंगे । 
शनिवार को हुईं थी 3:30 घंटे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक । गौरतलब हैं कि राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर शनिवार को 3:30 घंटे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई । मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के हालातों को लेकर फीडबैक लिया था । मुख्यमंत्री गहलोत ने बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की । मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार को हर हाल में कोविड-19 संक्रमण पर अंकुश लगाना है । लोगों की जिंदगी बचाना हमारी प्राथमिकता है । सीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से आगे का रोडमैप तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं । कोविड-19: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया-12 दिनों में दोगुनी होकर संक्रमण की दर हुई 16.69 फीसदी सीएम गहलोत ने ली प्रदेश के हालातों के बारे में जानकारी । मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में अस्पतालों में बेड की स्थिति दवाइयों की उपलब्धता और कोरोना वैक्सीन की प्रगति के बारे में जानकारी ली ।सीएम ने सभी संवेदनशील जिलों को लेकर भी फीडबैक लिया और इंतजामों को दुरुस्त करने को लेकर दिशा निर्देश दिए । प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) को लेकर भी सीएम ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से प्रदेश के हालातों के बारे में जानकारी ली ।

मुख्यमंत्री गहलोत ने किया ट्वीट:
17 अप्रैल शनिवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया था कि देश और प्रदेश में जिस तरह से मरीजों और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है । आज प्रदेश में 9046 कोविड केस आए हैं और 37 लोगों की मृत्यु हुई है लेकिन पड़ोसी राज्यों दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, यूपी, हरियाणा और पंजाब से राजस्थान काफ़ी बैटर स्थिति में है। परन्तु जिस प्रकार से संख्या बढ़ती जा रही है लगातार देश में भी और राजस्थान में भी उसे लेकर हम चिंतित हैं । हम चाहते हैं कि राजस्थान में इसको कैसे कंट्रोल करें । सीएम गहलोत ने कोरोना के कारण देश में बन चुके नाजुक हालातों पर अविलंब फैसले लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जल्द से जल्द राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा कर कोविड नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्ययोजना बनानी चाहिए ।

√• कोटा में कोरोना का बना नया रेकॉर्ड । एक ही दिन में मिले 1049 नए संक्रमित । कोटा में वीकेंड कफ्र्यू के बावजूद कोरोना का महाविस्फोट हुआ है। हालात भयानक होती जा रही है। लोगों की लापरवाही शहर में भारी पड़ गई। 17 अप्रैल शनिवार को एक ही दिन में 1049 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। साथ ही सरकारी रिपोर्ट में एक कोविड मरीज की मौत हुई है। कोटा में वीकेंड कफ्र्यू के बावजूद कोरोना का महाविस्फोट हुआ है। हालात भयानक होती जा रही है। लोगों की लापरवाही शहर में भारी पड़ गई। शनिवार को एक ही दिन में 1049 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। साथ ही सरकारी रिपोर्ट में एक कोविड मरीज की मौत हुई है। इससे पिछले साल का रेकॉर्ड भी धवस्त हो गया। पिछले साल 29 अगस्त को एक ही दिन में 711 संक्रमित मरीज मिले थे। उस समय सरकार हिल गई थी। कोविड अस्पताल सूत्रों के मुताबिक शनिवार को बीते 17 घंटे में अस्पताल में 6 पॉजिटिव व 7 नेगेटिव कुल 13 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि इनको सरकारी रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, डीसीएम रोड स्थित एक फैक्ट्री से 40 लोग कोटा विवि से 7 कर्मचारी, कुन्हाड़ी, बोरखेड़ा, दादाबाड़ी व महावीर नगर से करीब 100 व भामाशाहमंडी से 25 लोग पॉजिटिव मिले है। लगातार मरीज मिलने से अस्पताल की व्यवस्थाएं भी चरमरा
गई है। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर अप्रेल में डरावनी रफ्तार से बढ़ रही है। अप्रेल के बीते 17 दिन में आंकड़ा 7685 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। जबकि 23 मरीजों की सांसे टूट चुकी है। लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण मेडिकल कॉलेज प्रशासन के भी हाथ पांव फुल रहे है। अब मरीजों को भर्ती करने की जगह भी कम पड़ रही है।
सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि 5 हजार से अधिक सेम्पल की जांच हुई थी। इनमें 1 हजार से अधिक मरीज पॉजिटिव मिले है। कोटा मेडिकल कॉलेज में साढ़े तीन हजार सेम्पलों की जांच हो रही है। बाकी जयपुर भिजवाए जा रहे है। अब शहर में हालात बेकाबू हो गए है। आमजन से अपील है कि वे अब घरों से बाहर निकलना बिल्कुल बंद कर दे। वायरस घातक हो चुका है। अस्पताल में आईसीयू बेड नहींमेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना का कहना है कि अब अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं बचे है। मरीज अस्पताल आने से पहले जांच-पड़ताल कर ही अस्पताल पहुंचे थे ।
पिछले सप्ताह में 5527 मरीज संक्रमित:
बीते 8 दिन में ही 5527 लोग पॉजिटिव पाए गए है। वहीं जिले में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में 26 मार्च को 511 एक्टिव केस थे । जो बढ़कर अब 5015 पर पहुंच गए है। एक्टिव केस के मामले में कोटा प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जबकि रिकवरी दर भी लगातार घट रही है। कोविड अस्पताल में 591मरीज भर्ती है। इनमें 367 मरीज ऑक्सीजन पर पॉजिटिव 295 व 53 नेगेटिव-सस्पेक्टेड है। नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील का कहना है कि अस्पताल में 109 आईसीयू बेड है। सब फुल हो गए है। वैसे भी नए व एसएसबी ब्लॉक में मिलाकर नॉर्मल बेड भी 150 ही बचे है। ऑक्सीजन के 1400 सिलेण्डर रोजाना खपत। कोविड अस्पताल में 350 से अधिक मरीज ऑक्सीजन पर चल रहे है। ऐसे में प्रतिदिन 1400 सिलेण्डर रोजाना की खपत हो रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पहली बार ऐसा मौका आया। जबकि ऑक्सीजन सिलेण्डरों की इतनी खपत बड़ी है। 30 से 35 गंभीर मरीज, जिनको 15 लीटर पर मिनट ऑक्सीजन दी जा रही । 55 मरीज ऐसे जिनको, 10 से 15 लीटर पर मिनट ऑक्सजन दी जा रही है । सेम्पल की जांच हुई थी। इनमें 1 हजार से अधिक मरीज पॉजिटिव मिले है। कोटा मेडिकल कॉलेज में साढ़े तीन हजार सेम्पलों की जांच हो रही है। बाकी जयपुर भिजवाए जा रहे है। अब शहर में हालात बेकाबू हो गए है। आमजन से अपील है कि वे अब घरों से बाहर निकलना बिल्कुल बंद कर दे। वायरस घातक हो चुका है। अस्पताल में आईसीयू बेड नहींमेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना का कहना है कि अब अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं बचे है। मरीज अस्पताल आने से पहले जांच-पड़ताल कर ही अस्पताल पहुंचे। पिछले सप्ताह में 5527 मरीज संक्रमित: बीते 8 दिन में ही 5527 लोग पॉजिटिव पाए गए है। वहीं, जिले में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में 26 मार्च को 511 एक्टिव केस थे । जो बढ़कर अब 5015 पर पहुंच गए है। एक्टिव केस के मामले में कोटा प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जबकि रिकवरी दर भी लगातार घट रही है। कोविड अस्पताल में 591 मरीज भर्ती है। इनमें 367 मरीज ऑक्सीजन पर, पॉजिटिव 295 व 53 नेगेटिव-सस्पेक्टेड है। नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील का कहना है कि अस्पताल में 109 आईसीयू बेड है। सब फुल हो गए है। वैसे भी नए व एसएसबी ब्लॉक में मिलाकर नॉर्मल बेड भी 150 ही बचे है। ऑक्सीजन के 1400 सिलेण्डर रोजाना खपत: कोविड अस्पताल में 350 से अधिक मरीज ऑक्सीजन पर चल रहे है। ऐसे में प्रतिदिन 1400 सिलेण्डर रोजाना की खपत हो रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पहली बार ऐसा मौका आया। जबकि ऑक्सीजन सिलेण्डरों की इतनी खपत बड़ी है।यह आंकड़े: 30 से 35 गंभीर मरीज, जिनको 15 लीटर पर मिनट ऑक्सीजन दी जा रही हैं । 55 मरीज ऐसे जिनको, 10 से 15 लीटर पर मिनट ऑक्सिजन दी जा रही है ।

√• युवक ने बाइक पर तोड़ा दम, शव को 4 घंटे बाइक पर लेकर घूमते रहे साथी, कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका ।
उदयपुर में एक होटल पर कार्य करने वाले कानोड़ निवासी युवक के बीमार होने के बाद उसके साथी उसे बाइक पर बैठाकर करीब चार घंटे तक भटकते रहे। इस दौरान उसकी मौत भी हो गई। वे बाइक पर उसे ले जा रहे थे। युवक के पैरों में न तो जूते थे और न ही चप्पल, जिससे उसके पैरों की अंगुलियां भी घिसटते जख्मी होकर टूट गईं। भींडर-कानोड़ मार्ग पर बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर उन्होंने वहां के लोगों से मदद मांगी गई थी । इस पर कानोड़ अस्पताल से 108 पहुंची थी । घटनाक्रम के अनुसार कानोड़ के समीप पतलावतों का साथ निवासी रमेश (20) उदयपुर के पेसिफिक अस्पताल उमरड़ा के निकट स्थित बाइसा राज रेस्टोरेंट पर काम करता था। रमेश पिछले तीन दिन से बीमार था। इस पर होटल संचालक ने वहां कार्य करने वाले उंदरी थाना नाई, निवासी उसके मित्र कैलाश मीणा व रोशन मीणा से रमेश को बाइक से उसके गांव छोड़ आने को कहा था। दोनों युवक रमेश को बाइक पर पर बिठाकर सुबह 11 बजे उदयपुर से रवाना हुए। बीच राह में रमेश की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पेट्रोल खत्म हुआ तब चला पता था। साथियों ने उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। दोनों युवक घंटों तक लाश को लेकर घूमते रहे। यहां तक कि मृतक के पैरों की अंगुलियां तक घिस गई थी। रमेश के मोबाइल का पैटर्न लॉक होने से साथी युवक परिजनों को सूचना तक नहीं दे पाए थे। इस बीच कानोड़ से भीण्डर सड़क मार्ग पर बड़वाई बस स्टैण्ड के पास बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया तो युवकों ने वहां मौजूद लोगों से सहायता मांगी तो लोग बाइक के पास पहुंचे थे। ग्रामीणों व राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर युवक को कानोड़ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। होटल संचालक की लापरवाही । सूचना पर थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे व लाश को मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों को इसकी सूचना देकर साथी युवकों से पूछताछ की। युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका भी जताई जा रही है। उसे श्वास लेने में तकलीफ हो रही थी। घटना को लेकर होटल संचालक की लापरवाही भी सामने आई कि युवक तीन दिन से बीमार था तो उसे चिकित्सालय में भर्ती क्यों नहीं कराया गया और बीमार युवक को घर तक पहुंचाने के लिए कार्यरत युवकों के साथ बाइक पर क्यों भेजा गया ?

राजस्थान: प्रदेश में 18 अप्रैल रविवार शाम 6 बजे तक की कोरोना रिपोर्ट ।आज रिकॉर्ड पॉजिटिव @10514,कुल पॉजिटिव 414869,आज मौत 42,
*कुल मौत 3151,प्रदेश में कुल एक्टिव केस बढ़कर हुए 67387,टॉप जिले:जयपुर 1963,जोधपुर 1695,
कोटा 1116,उदयपुर 1001,भीलवाड़ा 550,
अलवर 546,शेखावाटी रिपोर्ट कार्ड:सीकर 197,चूरू 108,झुंझुनूं 99 ।【Photos Couetrsy Google】

★रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई