√• कोरोना पाबंदी पर CM की हुई वर्चुअल मीटिंग,शिक्षा मंत्री का सुझाव- आठवीं के बच्चों की परीक्षाएं रद्द हों, 10वीं-12वीं की परीक्षा आगे बढ़ें; व्यापारी बोले- शनिवार-रविवार को लॉकडाउन ठीक नहीं/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कोरोना पाबंदी पर CM की हुई वर्चुअल मीटिंग,शिक्षा मंत्री का सुझाव- आठवीं के बच्चों की परीक्षाएं रद्द हों, 10वीं-12वीं की परीक्षा आगे बढ़ें; व्यापारी बोले- शनिवार-रविवार को लॉकडाउन ठीक नहीं/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों से बचने के लिए लॉकडाउन की जगह लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाज के अलग-अलग तबकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सभी पार्टियों के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस करके चर्चा की थी। इसमें शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- आठवीं के बच्चों की बोर्ड परीक्षा रद्द करनी चाहिए। आठवीं की परीक्षा करवाने की जगह बिना परीक्षा आगे प्रमोट किया जाए। 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं आगे बढ़ाने में ही फायदा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब स्कूलों को भी बंद किया जाए। विधायकों, सभी पार्टियों के नेताओं और सोशल वर्कर्स ने कोरोना से लड़ाई में सरकार का साथ देने की बात कही थी । भाजपा नेताओं ने नो टेस्ट-नो एंट्री का फार्मूला लागू करने की भी मांग की थी । सभी ने कहा- बिना सख्ती के कोरोना पर नियंत्रण पाना मुश्किल है। सरकार बड़े फैसले ले, हम सब साथ हैं। वहीं जयपुर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि सुभाष गोयल ने कहा था कि - दुकान खुलने का समय कम नहीं करना चाहिए। अगर समय कम किया जाएगा तो दुकानों में भीड़ ज्यादा बढ़ेगी। शनिवार-रविवार को लॉकडाउन का आइडिया सही नहीं है। राजेंद्र राठौड़ बोले- बाहर के राज्यों से आने वालों के लिए नो टेस्ट-नो एंट्री का सख्ती से पालन हो उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि निजी अस्पतालों का अनुभव पिछली बार बहुत खराब रहा था। इस बार कोरोना के इलाज के लिए निजी अस्पतालों को पाबंद किया जाए। बाहर के राज्यों से आने वालों के लिए नो टेस्ट-नो एंट्री का नियम लागू किया जाए। ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटीलेटर की अभी से व्यवस्था हो। उन्होंने तंज कसा था कि पिछली बार हमारे बयानवीर स्वास्थ्य मंत्री की बयानबाजी देखी थी, इस बार केंद्र के खिलाफ बयानबाजी पर रोक लगाएं, हम भी बयानबाजी नहीं करेंगे। मुख्यमंत्रीजी हम आपके साथ हैं। आज भी इस बीमारी की भयावहता जनमानस में नहीं हैं। इसके लिए प्रचार करें। चिकित्सा मंत्री शर्मा बोले कि वैक्सीन की कमी दूर करे केंद्र सरकार चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा था कि हम एक करोड़ वैक्सीन राजस्थान में लगा चुके हैं। हमारे पास वैक्सीन नहीं है। वैक्सीन की कमी आने पर हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी लिखी गई थी। वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण रुक गया है। हम इस पर राजनीति नहीं करना चाहते। सभी निजी अस्पतालों से बात की गई है, 100 से ज्यादा बेड के अस्पतालों में 40 फीसदी और 60 बेड तक वाले अस्पतालों में 30 फीसदी बेड कोविड पेशेंट के लिए आरक्षित रखे हैं। हम सब भारत सरकार से समय पर वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए कहें।
राजेंद्र राठौड़ ने सीएम से कहा, मुख्यमंत्रीजी हम आपके साथ हैं, कोरोना पर बयानवीर स्वास्थ्य मंत्री के बयानों पर रोक लगाएं, हम भी खुद पर कंट्रोल करेंगे।
सतीश पूनिया बोले- कोरोना से लड़ाई में भाजपा सरकार के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, मेरा दल कोरोना से लड़ाई में सरकार के साथ है। हम सरकार का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढाएं। कोराना वैक्सीनेशन से लेकर नियंत्रण पर पूरा फोकस हो। सरकार सख्ती भी करे। सीपीआई नेता डीके छंगाणी बोले- वर्किंग क्लास को सबसे पहले वैक्सीन लगे । सीपीआई नेता डीके छंगाणी ने कहा, वर्किंग क्लास को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाए। लॉकडाउन किसी हाल में नहीं होना चाहिए। कारखानों में उत्पादन चालू रहना चाहिए। गांवों में कोरोना फैलने से रोकें। शहरों में धर्मगुरुओं के साथ व्यापार मंडलों के साथ बैठक करनी चाहिए, दुकानों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करवाएं। बिना मास्क वालों के चालान काटने में तेजी लाई जाए।
मोती डूंगरी महंत बोले-सख्ती करे सरकार, हम हैं साथ कैलाश महंत ने कहा था कि , जब तक सख्ती नहीं होगी, तब तक कोरोना पर कंट्रोल नहीं होगा। शहरों में लोग इतने घुलमिल रहे हैं। राजस्थान में रामनवमी और आखातीज पर ढाई लाख के करीब शादियां होंगी, इनसे कोरोना फैलने का खतरा है, अगर आप धर्मस्थल बंद भी करें तो हम मानने को तैयार हैं। गोविंद देवजी मंदिर महंत ने कहा- मंदिर वाले सरकार का सहयोग को तैयार । गोविंद देवजी मंदिर महंत ने कहा, मंदिर वाले सब सरकार को सहयोग करने को तैयार हैं। मंदिरों में हम मास्क पहनने से लेकर सभी गाइडलइन का पालन करेंगे।
बॉर्डर पर कोई चेक नहीं कर रहा हैं, रात 8 बजे के बाद भी खुल रही हैं दुकानें । हनुमानजी मंदिर के प्रतिनिधि बृजमोहन शर्मा ने कहा, राजस्थान के बॉर्डर पर चेकिंग नहीं हो रही हैं। दो दिन पहले ही हरिद्वार जाकर आया हूं। बॉर्डर पर किसी ने चेक नहीं किया। दुकानें अब भी रात 8 बजे के बाद भी खुल रही हैं।
जामा मस्जिद जौहरी बाजार के सदर ने कहा था कि मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। बाजारों को साप्ताहिक आधार पर खोला जाए। पहले भी यह होता था। इससे कोरोना की रोकथाम में मदद मिलेगी। कोरोना नियंत्रण के लिए सख्ती जरूरी हैं ।
सिख समाज के प्रतिनिधि अजयपाल सिंह और जैन समाज के प्रतिनिधि राजेंद्र गोधा ने कहा था कि, कोरोना नियंत्रण के लिए सख्ती करना बहुत जरूरी है। बिना सख्ती कोरोना नियंत्रण नहीं होगा। सरकार जो भी फैसला करेगी, हम साथ देंगे।
रमजान के दौरान खुली रहे ख्वाजा की दरगाह, अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के प्रतिनिधि हाजी मोइनुद्दीन ने कहा- ख्वाजा साहब की दरगाह में हजारों जायरीन आते हैं। हम चाहते हैं कि दरगाह चालू रहें। रमजान के पवित्र माह में जायरीन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दरगाह में आते रहें, सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाए। दरगाह के एक अन्य प्रतिनिधि ने कहा- मंदिर-मस्जिद में हम संख्या तय कर सकते हैं। मंदिर-मस्जिद बंद करने की जगह बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करें। शादियों में भीड़ ज्यादा हो रही हैं। वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया जाए। 18 साल तक के युवाओं को वैक्सीन लगाई जाए। ब्रहमा गायत्री पीठ के पुजारी अनूप पाराशर ने कहा कि कोराना से नियंत्रण के लिए सख्ती की जाए। पुष्कर तीर्थ में हजारों विदेशी पर्यटक आते हैं। कोरोना की गाइडलाइन के कारण बहुत से पर्व प्रभावित हुए हैं। कर्मचारी नेता बोले कि- कई मंत्रियों का बर्ताव ठीक नहीं, गहलोत बोले— मिलकर बात करेंगे । कर्मचारी नेता गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- विभागों का विवरण बना लिया जाए और दिन के हिसाब से खोला जाए। लॉकडाउन की जगह हमें लॉकडाउन जैसे ही पाबंदी का पालन करें। कई मंत्री ऐसे हैं, जो कर्मचारियों के साथ ठीक बर्ताव नहीं करते, आप तो कर्मचारी हितैषी हैं, ऐसे मंत्रियों का व्यवहार सुधारा जाए। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि, वीसी में इस तरह की बातें नहीं होती, इस पर मिलकर बात करेंगे। अल्टरनेटिव डेज पर कर्मचारियों को बुलाने का सुझाव कर्मचारी नेता मनोज सक्सेना ने कहाथा कि, सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या को सीमित किया जाए और वैकल्पिक दिनों में कर्मचारियों को बुलाया जाए। बाजारों में लोग मास्क नहीं लगाते, इसका सख्ती से पालन कराया जाए ।
दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला लिया हैं, उन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं । प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
RBSE Board Exam News 2021:प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बधुवार 14 अप्रैल को बड़ा फैसला लिया था । सरकार ने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं को कब कराया जाएगा, इस पर फैसला बाद में होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा से चर्चा के बाद इस संबंध में निर्णय किया गया। साथ में8, 9 और 11वीं कक्षा के छात्र का होगा प्रमोशन । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है। दौरान सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा हुई रद्द, बारहवीं की परीक्षा भी हुई स्थगित । आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला लिया हैं। सरकार ने दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। जबकि बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की हैं। बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर 1 जून को फैसला लिया जाएगा। दसवीं के सभी विद्यार्थियों को परिणाम के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। जबकि बारहवीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं हालात सामान्य होने पर होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होने वाली थीं। लेकिन बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के बाद दसवीं की परीक्षाओं को रद्द करने और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया है। दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान के प्रमुख सभी शहरों में दिनांक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल त नाईट कर्फ्यू लगा दिया हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..