√• दुनिया को महामारी के मुहँ में धकेलने वाले चीन ने कहा- हम भारत के इस विकट स्थिति में हर संभव मदद को तैयार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• दुनिया को महामारी के मुहँ में धकेलने वाले चीन ने कहा- हम भारत के इस विकट स्थिति में हर संभव मदद को तैयार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत के खिलाफ नई-नई चालें चलने वाला चीन अब उसकी मदद की बात कर रहा है । चीन का कहना है कि वो कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में भारत की हर संभव मदद को तैयार है । नई दिल्ली से जुड़े एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए शत्रु है, जिससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता और पारस्परिक सहायता की आवश्यकता है । उन्होंने आगे कहा कि इस मुश्किल समय में हम भारत की मदद करने को तैयार हैं । यहां गौर करने वाली बात यह है कि चीन ने ही पूरी दुनिया को कोरोना संकट में धकेला है ।
वांग वेनबिन ने कहा कि हमें भारत में बिगड़े हालात और चिकित्सा आपूर्ति की अस्थायी कमी के बारे में पता चला है । महामारी को काबू करने के लिए चीन भारत को हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है । वेनबिन ने आगे कहा कि हम सभी का लक्ष्य कोरोना को हराना है और उसके लिए हम अपने पड़ोसी की मदद को तैयार हैं हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि क्या बीजिंग ने मदद के लिए नई दिल्ली को आधिकारिक रूप से कोई पेशकश की है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Nees Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..