√•पूर्व PM मनमोहन सिंह को हुआ कोरोना संक्रमण, ले चुके वैक्सीन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•पूर्व PM मनमोहन सिंह को हुआ कोरोना संक्रमण, ले चुके वैक्सीन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी 19 अप्रैल सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी ।उन्हें इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था । पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में कोरोना संक्रमण के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना से निपटने के लिए 5 सुझाव वाला पत्र लिखा था ।
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने 4 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ले चुके थे । पीएम मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि कोरोना से निपटने के लिए देश में टीकाकरण को बढ़ाने की जरूरत है । पीएम मोदी को लिखे पत्र में डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि सरकार को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि उसकी ओर से किस वैक्सीन निर्माता कंपनी को अगले 6 महीनों के लिए कितने वैक्सीन डोज के ऑर्डर दिए गए हैं 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..