√• कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन ने भारत को ट्रैवल रेड लिस्ट में डाला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन ने भारत को ट्रैवल रेड लिस्ट में डाला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
में तेजी से हो रहे इजाफे के बीच ब्रिटेन ने भारत को ट्रैवल रेड लिस्ट में डालने का फैसला किया है । न्यूज एजेंसी AFP की ओर से यह जानकारी दी गई है । कोरोना के ताजा मामलों में आए जबर्दस्त उछाल के बीच ब्रिटेन ने भारत पर सख्त यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है । कोरोना हालात के मद्देनजर पीएम बोरिस जॉनसन की नई दिल्ली यात्रा रद्द होने के कुछ घंटों बाद यह फैसला आया है ।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हेनकॉक ने कहा कि ब्रिटेन की देशों की रेड लिस्ट में भारत को जोड़ा जा रहा है । ब्रिटेन और आयरिश लोगों के अलावा भारत से किसी का भी आना प्रतिबंधित किया जा रहा है । इन लोगों को भी वापसी पर सरकार की ओर से मंजूर होटल में 10 दिन के लिए क्वारंटाइन रहना होगा ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..