√• सिंगापुर से एयरलिफ्ट कर आ रहे हैं 4 ऑक्सीजन टैंकर /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 √• सिंगापुर से एयरलिफ्ट कर आ रहे हैं 4 ऑक्सीजन टैंकर /रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोनाः  वायरस महामारी की दूसरी लहर ने कोहराम पैदा कर दिया है. ऑक्सीजन के लिए मची हायतौबा के बीच अब सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है । भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान सी-17 विमान ने हिंडन एयर बेस से पुणे एयर बेस के लिए सुबह 8 बजे उड़ान भरी थी और वहां से ऑक्सीजन के 2 खाली कंटेनर ट्रक लोड कर गुजरात के जामनगर एयर बेस पहुंचे थे ।

हिंडन एयर बेस से दिनांक 24 अप्रैल शनिवार सुबह 8 बजे उड़ान भरने वाले सी-17 जेट सुबह 10 बजे पुणे पहुंची थी । पुणे में सी-17 जेट पर ऑक्सीजन के दो खाली टैंकर लोड किए गए थे । इसके बाद यह जेट दोपहर 1.30 बजे गुजरात के जामनगर पहुंचा था । एक तरफ सेना ने देश के अंदर एक से दूसरी जगह ऑक्सीजन पहुंचाने के काम में मोर्चा संभाल लिया है तो वहीं दूसरी तरफ विदेशों से ऑक्सीजन टैंकर लाने का काम भी शुरू हो गया है ।

भारतीय वायु सेना ने विदेश से ऑक्सीजन टैंकर लाने का ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है । वायु सेना सिंगापुर से 4 ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट कर लाएगी । जानकारी के मुताबिक हिंडन एयर बेस से ही रात 2 बजे वायु सेना के सी-17 विमान ने सिंगापुर के लिए उड़ान भरी है । ये विमान सुबह 7.45 बजे सिंगापुर पहुंच गए हैं । वायु सेना के मुताबिक क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर के 4 कंटेनर को लेकर यह विमान वापस आएगा ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई