√• ताजा अपडेट्स:दानापुर पीपापुल हादसा,अब तक निकाले गए 10 शव,बाकि लापता लोगों के तालाश में जुटी हैं SDRF की टीम /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• ताजा अपडेट्स:दानापुर पीपापुल हादसा,अब तक निकाले गए 10 शव,बाकि लापता लोगों के तालाश में जुटी हैं SDRF की टीम /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】बिहार पटना के पास आया हुआ दानापुर में पीपा पुल पर एक फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई थी । उसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था।स्थानीय लोगों ने पुलिस को फौरन सूचना दी गई थी और मौके पर पुलिस और SDRF की टीम पहुंच गई थी। घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल गोताखोरों को लगाया गया था। गाड़ी में कई लोग सवार थे । ताजा अपडेट्स के हिसाब से अभी तक 10 से ज्यादा शव निकाले गए हैं और कई लोगों की खोज जारी है । घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई थी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था । घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार एक परिवार तिलक से लौट रहा था। इसी दौरान पीपा पुल पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गंगा में जा गिरी थी। फिलहाल और शव को खोजने का काम जारी है। इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी । दौरान लापता लोगो को बचाने की कोशिश की जा रही है । अभीतक 10 शव निकाले जा चुके है । बाकि लापता लोगो की तलाश में SDRF की टीम जुटी है लेकिन अभी तक बाकि लापता लोगो का पता नहीं चला हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..