इं√• रैमडेसीविर खरीदें तो ध्यान से, इंदौर का डॉक्टर यहां बना रहा था नकली इंजेक्शन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• रैमडेसीविर खरीदें तो ध्यान से, इंदौर का डॉक्टर यहां बना रहा था नकली इंजेक्शन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोना महामारी के हाहाकार के बीच भी लोग लालच और कालाबाजारी नहीं छोड़ रहे । इधर मरीजों को रैमडेसीविर इंजेक्शन मिल नहीं रही, उधर लोगों ने नकली इंजेक्शन बनाना भी शुरू कर दिया ।
चौंकाने वाले एक मामले में एक ऐसा डॉक्टर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है । जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित अपनी कंपनी में नकली रैमडेसीविर इंजेक्शन बना रहा था । इसका नाम डॉक्टर विनय त्रिपाठी है । आरोपी के पास से 400 नकली वॉयल भी मिले हैं । वह पिछले एक साल से कांगड़ा में सूरजपुर स्थित फॉर्मुलेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रहा था ।
पेश नहीं कर सका ठोस दस्तावेज- पुलिस
डीआईजी मनीष कपूरिया ने इस कांड का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक किसी व्यक्ति के पास है. वह इंदौर में सप्लाई करने वाला है । इस पर टीम ने घेरा डालकर त्रिपाठी को पकड़ा था । उसने बताया कि वह ये इंजेक्शन हिमाचल प्रदेश से लाया है । वो इसके लिए ठोस दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका था । मामले में क्राइम के साथ ड्रग विभाग की टीम भी जांच कर रही है । पता चला है कि व्यक्ति फार्मा बिजनेस से जुड़ा है । पीथमपुर में उसकी यूनिट भी है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..