√• एल ए सी पर चाईना ने तैनात कीं HQ-9 मिसाइलें, भारत की पैनी नजर/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• एल ए सी पर चाईना ने तैनात कीं HQ-9 मिसाइलें, भारत की पैनी नजर/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत और चीन के बीच कमांडर स्‍तर पर 11वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही । वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर लंबे समय से जारी सैन्‍य गतिरोध का हल निकालने के लिए की गई वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई । इस बीच, भारत चीन को लेकर और ज्‍यादा सतर्क हो गया है । भारतीय सुरक्षा एजेंसियां एलएसी पर तैनात रहने वाली चीनी मिसाइलों (सतह से हवा में मार करने में सक्षम) पर कड़ी नजर रख रही हैं ।

एएनआई के मुताबिक जारी तनाव के बीच चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सीमा के पास HQ और HQ 22 समेत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात कर रखा है । बता दें क‍ि HQ-9 रूसी एयर डिफेंस मिसाइल एस-300 का रिवर्स वर्जन है । यह मिसाइल लगभग 250 किलोमीटर की दूरी से अपने लक्ष्‍य का पता लगा सकती है और उसे भेद सकती है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments