√• कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पून: कोरोना संक्रमित हुए, अस्पताल में भर्ती /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पून: कोरोना संक्रमित हुए, अस्पताल में भर्ती /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं । बी. एस. येदियुरप्पा ने शोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी ।उन्होंने कहा था कि वे अभी ठीक हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं । ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, मुझे हल्का बुखार था, जिसके बाद मैंने कोरोना की जांच करवाई, जो कि पॉजिटिव निकली है । हालांकि मैं अभी ठीक हुं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हुं । मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, कि सतर्क रहें और खुद को क्वारंटीन कर लें ।
78 वर्षीय येदियुरप्पा दूसरी बार संक्रमित पाए गए हैं । इससे पहले वह पिछले साल 2 अगस्त को भी संक्रमित हुए थे । पिछले साल येदियुरप्पा के साथ ही उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..