√•अब रूस के उप प्रधानमंत्री ने भी टाला भारत का दौरा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•अब रूस के उप प्रधानमंत्री ने भी टाला भारत का दौरा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और जिसका असर अब हर मोर्चे पर दिखाई दे रहा है । जापान और ब्रिटेन के पीएम के बाद अब रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव  की भी भारत यात्रा स्थगित हो गई है । न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बोरिसोव को इस महीने के अंत में भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक सहयोग के लिए भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग का दौरा करने के लिए हिंदुस्तान आ रहे थे ।

उल्लेखनीय है कि, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को भी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में भारत का दौरा करना था, जिसे कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया था । वहीं ब्रिटेनके प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने भी अपना भारत दौरा हाल ही में रद्द किया है । पहले उन्हें जनवरी में भारत आना था, लेकिन तब ब्रिटेन में हालात खराब थे इसलिए दौरा रद्द हुआ था । अब उन्हें अप्रैल में भारत आना था, लेकिन अब यहां हालात खराब हैं इसलिए ये दौरा रद्द हो गया ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Nees Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई