√• किस आधार पर केंद्र-राज्य को मिलेगा कोरोना टीका ? जानें तीसरे फेज के अहम बदलाव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• किस आधार पर केंद्र-राज्य को मिलेगा कोरोना टीका ? जानें तीसरे फेज के अहम बदलाव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत सरकार ने एक अहम फ़ैसले में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की घोषणा की है जिसे 1 मई से लागू किया जाएगा । वैक्सीनेशन के तीसरे फेज में कई बदलाव भी किये जा रहे हैं । सबसे बड़ा बदलाव ये है कि अब वैक्सीन केंद्र और राज्य सरकार के बीच 50-50 प्रतिशत के अनुपात में बांटा गया है । हालांकि नई वैक्सीन नीति में कोविन ऐप की उपयोगिता ज्यादा कर दी गई है क्योंकि वैक्सीनेशन के आवेदन से लेकर वैक्सीन की तमाम नीति को भी ऐप पर डिस्प्ले किया जाएगा । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नई वैक्सीन नीति में इस बात पर खास ध्यान दिया जाएगा कि वैक्सीन के रेट पर पारदर्शिता हो और राज्यों- प्राइवेट हॉस्पिटल को समय पर वैक्सीन मिले ।
 केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नई वैक्सीन नीति पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया:
1. वैक्सीन कंपनी की तरफ से 50% वैक्सीन भारत सरकार और 50% राज्य को दिया जाएगा
2. 1 मई से पहले वैक्सीन कंपनी पारदर्शी तरीके से अपने मूल्य तय कर दे, ताकि राज्य और प्राइवेट हॉस्पिटल को यह दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं है कि वैक्सीन दवा के दुकानों में मिलने लगेगा ।
3. अब सरकार द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल को वैक्सीन नहीं दिया जाएगा, लेकिन सरकार वैक्सीन देने के प्लान पर नज़र रखेगी ।
4. सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण केंद्र पर मुफ्त वैक्सीन मिलेगा ।
5. केंद्र और राज्य सरकार के वैक्सीनेशन सेन्टर पर वैक्सीन लेने वालों को पहले को-विन ऐप पर आवेदन देना होगा ।
6. वैक्सीन के स्टॉक और प्राइस को-विन एप्प से मॉनिटर किया जाएगा ।
7. भविष्य में आने वाली वैक्सीन पर भी 50% वाला नियम लागू होगा ।
8. भारत सरकार अपने हिस्से से पहले की तरह सभी राज्य सरकारों को वैक्सीन अलॉट करेगी, एक बार मे 15 दिन की वैक्सीन की मांग राज्य सरकार कर सकती है ।
9. राज्य सरकार वैक्सीन प्रोग्राम कैसे चला रही है? राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या क्या है? राज्य सरकार कितना वैक्सीन वेस्ट कर रही है? और लोगों को समय पर दूसरा डोज़ मिले इस बात पर खास ख्याल रखा जाएगा ।
10. को-विन ऐप में कुछ बदलाव किए जाएंगे, ताकि 1 मई तक नए नियम की जानकारी साइट पर रिफ्लेट होती रहे।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई