√• कहने को तो आसान है पर बैंकवालें जल्द एक्शन नहीं लेते, ऑनलाइन फ्राड़ से बचने के लिए हेल्पलाइन जारी हुई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कहने को तो आसान है पर बैंकवालें जल्द एक्शन नहीं लेते, ऑनलाइन फ्राड़ से बचने के लिए हेल्पलाइन जारी हुई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【 मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ते ही जा रहा हैं । कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन जालसाजों ने इसका खूब फायदा उठाया और लोगों को अपना शिकार बनाया । लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक खास नंबर को जारी किया है । इस नंबर को सरकार ने लोगों ऑनलाइन फर्जीवाडे से बचाने के लिए जारी किया है । इस नंबर के एक डायल करते ही 7 से 8 मिनट के भीतर आपका सारा पैसा वापस आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा ।
जानें क्या है वो नंबर?
केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 155260 है । बता दें कि आपके पैसे जिस खाते या फिर आईडी पर ट्रांसफर किया गया है । सरकार की 155260 हेल्पलाइन से उस बैंक या फिर ई-साइट को अलर्ट मैसेज पहुंचेगा । फिर आपकी रकम होल्ड हो जाएगी ।
जानें क्या है उसका पूरा प्रोसेस?
अगर आप फ्राॅड के शिकार हुए हैं तो आपको सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 155260 पर डायल करना होगा । इसके बाद प्राथमिक पूछताछ के तौर पर आपका नाम, मोबाइल नंबर, फ्रॉड की टाइमिंग, बैंक अकाउंट नंबर की जानकारी हांसिल की जाएगी । इसके बाद हेल्पलाइन नंबर आपकी जानकारी को आगे की कार्रवाई के लिए पोर्टल पर भेज देगा । फिर संबंधित बैंक को फ्रॉड की जानकारी दी जाएगी । जानकारी सही मिलने पर फ्रॉड वाले फंड को होल्ड कर दिया जाएगा । इसके बाद आपकी रकम आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी ।【 Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..