√• राजस्थान के बाड़मेर से राहत भरी खबर:49200 वैक्सीन शहर पहुंची, सोमवार 19 अप्रैल से टीकाकरण हो गया शुरू/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राजस्थान के बाड़मेर से राहत भरी खबर:49200 वैक्सीन शहर पहुंची, सोमवार 19 अप्रैल से टीकाकरण हो गया शुरू/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बाड़मेर शहर के वैक्सीन सेन्टर पर लगाया जा रहा टीका। जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण और कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच 18 अप्रैल को 49200 वैक्सीन बाड़मेर पहुंची। इस सप्ताह के 6 दिनों में केवल दस हजार वैक्सीन ही मिली थी। वैक्सीनेशन की गति बहुत धीमी हो गई थी। प्रदेश में बाड़मेर कोरोना के टीके लगाने
में तीसरे स्थान पर है। अब वैक्सीन आने से सोमवार को टीकाकरण में फिर से तेजी आ गई थी।
12 अप्रैल को जिले में दस हजार वैक्सीन आई थी। 6 दिन बाद फिर 49200 वैक्सीन आई थी। जिले में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने के कारण टीकाकरण की गति बहुत ही धीमी चल रही थी। 17 अप्रैल शनिवार को सबसे कम 970 कोरोना के टीके लगे थे।
204 सेंटर पर होगा टीकाकरण :
जिले में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए 204 सेंटर बनाए गए थे। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा नहीं मिलने के कारण अधिकांश सेंटर बंद पड़े थे। अब तक वैक्सीन की मात्रा के अनुसार सेंटर खोले जा रहे थे। अब 49200 वैक्सीन मिलने के बाद सभी सेंटर्स पर वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है। सोमवार से सभी सेंटर्स पर वैक्सीनेशन शुरू की गई थी
।
17 अप्रैल शनिवार को लगे सबसे कम टीके :
प्रदेश में वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से बाड़मेर टीकाकरण में तीसरे स्थान पर था। जिले को पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिलने के कारण पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण की गति धीमी पड़ गई थी। शनिवार को जिले में सबसे कम 970 टीके ही लगे थे।
सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि कल सरकार ने 49200 वैक्सीन की डोज अलॉट कर दी थी। कल ही गाड़ी भेज दी थी, जो बाड़मेर पहुंच गई है। सोमवार से सभी सेन्टरों पर काेरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू कर दिया गया था।
गौरतलब है कि जिले में गत शनिवार को इस साल के सबसे ज्यादा 62 नए कोरोना पाॅजिटिव आए थे। जिले में अब संक्रमित मरिजों की संख्या 290 पहुंच गई है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..